मैरी कॉम की फाइल फोटो
- मैरीकॉम ने मेगन गोर्ड को 5-0 से हराया
- 18 वर्षीया मेगन नहीं ठहर सकीं अनुभव के सामने
- मैरीकॉम अब श्रीलंका की अनुषा दिलरुक्शी से भिड़ेंगी
नई दिल्ली:
भारत की दिग्गज महिला मुक्केबाज और पांच बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरीकॉम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां जारी 21वें राष्ट्रमण्डल खेलों में रविवार को चौथे दिन महिलाओं की 45-48 किलोग्राम स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. ओक्सेनफोर्ड स्टूडियोज में आयोजित इस स्पर्धा मैरीकॉम ने इस स्पर्धा के दूसरे क्वार्टर फाइनल में स्कॉटलैंड की मेगन गोर्डन को 5-0 से हराया.
विश्व स्तर पर अपने नाम का परचम लहरा चुकीं मैरीकॉम के अनुभव के सामने 18 वर्षीया मेगन की कोशिश नाकाम हो गई थीं. वह भारतीय महिला मुक्केबाज का सामना नहीं कर पाईं और हार गईं.
यह भी पढ़ें: CWG 2018: एयर पिस्टल में निशाना साध मनु ने दिलाया भारत को छठा गोल्ड, हिना सिद्धू को सिल्वर
मैरीकॉम का सामना अब सेमीफाइनल में श्रीलंका की अनुषा दिलरुक्शी से होगा
VIDEO: कुछ दिन पहले ही भारतीय हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह ने एनडीटीवी से बात की थी.
मैरी कॉम की इस जीत के साथ ही भारत का कांस्य पदक सुनिश्चि हो गया है क्योंकि सेमीफाइनल में पहुंचने वाले मुक्केबाज को कांस्य पदक मिलता है. मुक्केबाजी और जूडो कॉमवेल्थ में सिर्फ दो ऐसे खेल हैं, जिसमें चार पदक दिए जाते हैं. स्वर्ण, रजत और दो कांस्य

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Commonwealth Games 2018