- सातवें दिन मैरीकॉम का फानल में प्रवेश
- बॉक्सरों का बवाल जारी, तीन और बॉक्सरों ने कांस्य पदक सुनिश्चित किए
- बैडमिंटन में ज्यादातर सितारे सभी वर्गों में प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंचे
#GC2018Shooting#ShreyasiSingh wins in the women's double trap event beats Australia's #EmmaCox in shootout.#CommonwealthGames2018 #GC2018 pic.twitter.com/Xl7v3I6kUk
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) April 11, 2018
वहीं, पुरुष वर्ग में गौरव सोलंकी ने 52 किग्रा और विकास कृष्णन ने 75 किग्रा और मनीष कौशिक ने 60 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर कांस्य पदक मिलना सुनिश्चित कर दिया. वहीं एथलेटिक्स में दांव पर रहे अन्य पदकों में ऊंची कूद में तेजस्विन शंकर और 400 मी. रेस में हिमा दास पदक जीतने में नाकाम रहे. कुल मिलाकर अभी तक भारत के पदकों की संख्या 24 हो गई है. इसमें 12 स्वर्ण, 4 रजत और 8 कांस्य पदक शामिल हैं.
गैरपदक मुख्य खेलों की बात करें, तो भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पूल बी के अपने आखिरी लीग मुकाबले में इंग्लैंड को 4-3 से हरा दिया. बैडमिंटन में सायना नेहवाल, रुत्विका, पीवी सिंधु और श्रीकांत किदांबी व एच. एस. प्रणॉय ने सिंगल्स में अपने-अपने वर्ग में विजयी अभियान की शुरुआत करते हुए अगले दौर में जगह बना ली है. बॉक्सिंग में पिंकी कुमारी 51 किग्रा भार वर्ग में हारकर सेमीफाइनल की होड़ से बाहर हो गई हैं. इससे अलावा ओम मिथरवाल पुरुषों की 50 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता.यह उनका दूसरा कांस्य पदक रहा. इससे पहले उन्होंने 10 मी. एयर पिस्टल भी कांस्य पदक जीता था. लेकिन मुक्केबाज सरिता देवी 60 किग्रा भार वर्ग में अपना मुकाबला हार कर सेमीफाइनल और पदक से चूक गईं
Kudos to #HimaDas !!!#TeamIndia 's Hima Das ran in the finals of #GC2018Athletics Women's 400m Final and she put all her might into it! Finishing 6th, Hima clocked 51.32 improving on her #PersonalBest #WellDone Hima! Only more prouder of you pic.twitter.com/bxB6xAHPjA
— IOA - Team India (@ioaindia) April 11, 2018
एथलेटिक्स
सातवें दिन सीधे तौर पर दो भारतीय पदक की लड़ाई लड़ने देर शाम मैदान पर उतरे थे. इसी ऊंची कूद में तेजस्विन शंकर और 400 मी. महिला रेस मेंं हिमा दास थीं, लेकिन इन दोनों ही खिलाड़ियों ने निराश किया. फाइनल में तेजस्विन शंकर सातवें स्थान पर रहे, तो हिमा दास अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बावजूद छठे स्थान पर आयीं. हिमा दास ने 51.32 सेकेंड का समय निकाला.
यह भी पढ़ें : CWG 2018: इतने अंकों से अंकुर मित्तल से कांस्य की दौड़ में पिछड़ गए भारत के ही अशब मोहम्मद, मिला चौथा स्थान
INDIA WINS! @TheHockeyIndia beat England 4-3 to top Pool B!#GC2018 #GC2018hockey #IndiaAtGoldCoast #CommonwealthGames2018 #CWG18 pic.twitter.com/kAyZvF5RiL
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) April 11, 2018
हॉकी
पूल बी में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी लीग मुकाबले में अंतिम तीन मिनट में मैच का पासा पलट दिया. खेले के 57वें मिनट तक दोनों टीमें 2-2 से बराबर चल रही थीं. लेकिन 58वें और 59वें मिनट में भारत ने दो लगातार गोल दागकर इंग्लैंड को इस लीग मैच में 4-3 से हरा दिया.
यह भी पढ़ें : CWG 2018: आखिरी 40 सेकेंड में भारत ने हॉकी में इंग्लैंड से जीत छीनी
शूटिंग
आठवें दिन भारत ने अपना पहला स्वर्ण शूटिंग के जरिए कब्जाया. श्रेयसी सिंह ने डबल ट्रैप वर्ग में 96+2 का स्कोर करते हुए भारत को स्वर्ण दिलाया. इसी वर्ग में वर्षा वर्मन सिर्फ एक प्वाइंट से कांस्य पदक से चूक गईं. और वह 86 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहीं. वहीं पुरुष वर्ग में अंकुर मित्तल ने कांस्य पदक जीता, तो अशब मोहम्मद चौथे स्थान पर रहे. अंकुर मित्तल ने 53 और अशब ने 43 का स्कोर किया.
Our boy Ankur Mittal, who won Bronze Medal in Double Trap, on the victory podium #GC2018 pic.twitter.com/h9RxqjblrA
— India@Sports (@India_AllSports) April 11, 2018
यह भी पढ़ें : CWG 2018: निशानेबाज ओम मिथरवाल ने 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता
Solanki outplayed the #PapuaNewGuineaan reach the semis. Take a look at how the match panned for the youngster in his maiden #CWG18 appearance. #GoForGold#PunchMeinHaiDum #GC2018 #GC2018boxing #CWG2018 pic.twitter.com/Wtd919ujyw
— Boxing Federation (@BFI_official) April 11, 2018
मुक्केबाजी
मैरी कॉम ने श्रीलंका की अनुशा दिलरुक्सी को 5-0 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई, तो गौरव सोलंकी ने 52 किग्रा वर्ग में पपुआ न्यू गीनी के चार्ल्स केमा को 5-0, तो विकास कृष्णन ने 75 किग्रा वर्ग में जांबिया के बेनी मुजियो को 5-0 और 60 किग्रा भार वर्ग में मनीष कौशिक ने इंग्लैंड के कैलुम फ्रेंच को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. लेकिन महिला वर्ग के 51 किग्रा में पिंकी रानी इंग्लैंड की लिसा व्हाइटसाइड से 3-2 से हारकर कांस्य पदक से चूक गईं और सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकीं.
News Flash: Boxing | Mary Kom becomes 1st Indian Boxer to enter Final (48kg) with an emphatic 5-0 win over Sri Lankan competitor. Final scheduled for 14th Apr #GC2018 #GC2018Boxing pic.twitter.com/vHxEy4jpuy
— India@Sports (@India_AllSports) April 11, 2018
यह भी पढ़ें: Commonwealth Games 2018: एक ही स्कोर लाइन से जीते बॉक्सर गौरव सोलंकी और विकास कृष्णन
. @RuthvikaS defeated Grace Atipaka of Ghana to book a spot in Pre Quarters of the #GC2018badminton #PunchMeinHaiDum #GC2018 #GC2018boxing #CWG2018 pic.twitter.com/rtHEet2IDG
— BAI Media (@BAI_Media) April 11, 2018
बैडमिंटन
सायना नेहवाल ने सिंगल्स में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए प्री-क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली. सायना ने सायना ने दक्षिण अफ्रीका की एल्सी डी विलियर्स को 21-3, 21-1 से बुरी तरह रौंदते हुए अंतिम 16 में जगह बनाई.वर्ल्ड नम्बर-12 सायना के लिए यह मैच एक अभ्यास मैच की तरह माना जा रहा था, जिसमें उन्होंने एलीसे को केवल 18 मिनट के भीतर ही सीधे गेमों में 21-3, 21-1 से मात दी. सायना के अलावा वर्ल्ड नम्बर-3 सिंधु ने फीजी की एंड्रा व्हाइटसाइड को एकतरफा मुकाबले में 18 मिनट के भीतर 21-6, 21-3 से मात देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया.इनके अलावा एक अन्य मैच में रुत्विका ने घाना की ग्रेस अपिटाका को 18 मिनट के भीतर ही 21-5, 21-7 से मात दी.
पुरुष वर्ग में श्रीकांत किदांबी ने ओभी मॉरिशस के आतिश लुबाह को मात दी और प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. वर्ल्ड नम्बर-2 श्रीकांत ने आतिश को सीधे गेमों में 25 मिनट के भीतर 21-13, 21-10 से मात दी. एच. एस. प्रणॉय ने भी 21-14, 21-6 से मात देकर अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर ली. बैडमिंटन के ही मिक्स्ड डबल्स में प्रणव जैरी चोपडा और उनकी महिला जोड़ीदार एन.सिक्की रेड्डी ने फिजी की बर्टी मोलिया, कार्यन गिब्सन को 21-8, 21-9 से हराकर अंतिम 16 में प्रवेश किया, तो एक और मुकाबले में अश्विनी पोनप्पा और सात्विक रंकीरेड्डी ने इंग्लैंड की बेन लेन, जेसिका पुघ की जोड़ी को महज 38 मिनट तक चले मुकाबले में 21-17, 21-16 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया.. @sikkireddy and @pranaav6 are through to the pre quarter final of #GC2018Badminton #IndiaontheRise #GC2018 #CommonwealthGames2018 pic.twitter.com/w3ZncLoo4E
— BAI Media (@BAI_Media) April 11, 2018
यह भी पढ़ें : CWG 2018: भारत ने बैडमिंटन में टीम वर्ग का स्वर्ण जीता, मलेशिया को 3-1 से धोया
स्कवॉश
विक्रम मल्होत्रा और रमित टंडन की जोड़ी ने पुरुष युगल वर्ग के पूल-एफ में खेले गए मैच में जीत हासिल की. विक्रम-रमित की जोड़ी ने वेल्स की पीटर क्रीड और जोएल माकिन की जोड़ी को हराया. वहीं, महिला वर्ग में स्टार जोड़ी दीपिका पल्लीकल कार्तिक और जोशना चिनप्पा ने महिला युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. दीपिका-जोशना की जोड़ी ने महिला युगल के पूल-सी में खेले गए मैच में वेल्स की टेस्नी इवांस और डियोन सैफरी की जोड़ी को मात दी.
टेबल टेनिस
मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा के अंतिम-32 दौर में मिले-जुले परिणाम मिले हैं. इस दौर में जहां एक और अचंता शरथ और मोउमा दास की जोड़ी को जीत मिली है, वहीं पूजा सहस्रबुद्धे और हरमीत देसाई की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा. महिला डबल्स में सुर्थिता मुखर्जी और पूजा सहस्रबुद्धे की जोड़ी ने अंतिम-16 दौर में प्रवेश कर लिया है. इसके अलावा पुरुष डबल्स में हरमीत देसाई और सनिल शंकर शेट्टी ने युगल स्पर्धा के अंतिम-16 दौर में प्रवेश कर लिया है. वहीं, मिक्स्ड डबल्स के अन्य मैचो में भारतीय जोड़ियों मणिका बत्रा-साथियान गणासेकरन और मधुरिका पाटकर-सनिल शंकर शेट्टी ने भी अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल कर अंतिम-16 दौर में जगह बना ली है.
सिंगल्स वर्ग के महिलाओं के मैचों में मौमा दास और मधुरिका पाटकर ने अंतिम-16 दौर में जगह बना ली है.मौमा दास ने वो वान काउ को 11-4, 11-1, 11-8, 11-7 और मधुरिका ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को 11-7, 12-14, 11-9, 11-2, 11-9, से मात देकर अगरे दौर में प्रवेश
लॉन बॉल
भारत की पुरुष और महिला टीम को सातवें दिन बुधवार को लॉन-बॉल प्रतियोगिता में हार का सामना करना पड़ा. प्रतियोगिता में भारतीय महिला टीम को कनाडा से 10-19 से और पुरुष टीम को आस्ट्रेलिया से 8-12 से शिकस्त झेलनी पड़ी.
VIDEO: कुछ दिन पहले भारतीय महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल ने एनडीटीवी से बात की थी.
छठे दिन की तरह ही बुधवार को भी मु्क्केबाजों का ही जलवा रहने की उम्मीद है. इसकी शुरुआत हो चुकी है. देखने वाली बात यह होगी कि बाकी खेलों में भारतीय कैसा प्रदर्शन करते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं