विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2018

Commonwealth Games 2018: बैडमिंटन में भारत ने की जीत से शुरुआत, मिक्स्ड टीम वर्ग में श्रीलंका को रौंदा

भारत ने वीरवार को कैरारा स्पोटर्स एरेना-2 में मिक्स्ड टीम वर्ग के ग्रुप-ए में श्रीलंका को 5-0 से मात दी. अगले राउंड में भारत का मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ होगा

Commonwealth Games 2018: बैडमिंटन में भारत ने की जीत से शुरुआत, मिक्स्ड टीम वर्ग में श्रीलंका को रौंदा
पीवी सिद्धू
ट्वीट
  • किदाम्बी श्रीकांत 21-16, 21-10 से जीते
  • णव चैरी चोपड़ा और रुतविका गडे 21-15, 19-21, 22-20 से जीते
  • सायना नेहवाल 21-8, 21-4 से जीतीं
गोल्ड कोस्ट: भारतीय बैडमिंटन टीम ने 21वें राष्ट्रमण्डल खेलों में अपना पहला मुकाबला जीत लिया है. भारत ने वीरवार को कैरारा स्पोटर्स एरेना-2 में मिक्स्ड टीम वर्ग के ग्रुप-ए में श्रीलंका को 5-0 से मात दी. अगले राउंड में भारत का मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ होगा. मुकाबले के पहले मैच में मिक्स्ड डबल्स में भारत के प्रणव चैरी चोपड़ा और रुतविका गडे का सामना श्रीलंका के सचिन दियास और थिलिनि प्रामोडिका हेंडाहेवा से था. 

भरतीय जोड़ी ने अपने विपक्षी को 21-15, 19-21, 22-20 से मात देते हुए टीम को 1-0 से आगे कर दिया. हालांकि, श्रीलंकाई जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को अच्छी टक्कर दी, लेकिन वो लय को बनाए रखने और कुछ अपनी गलतियों के कारण मैच हार गईं.  दूसरा मुकाबला पुरुष एकल वर्ग में था जिसमें भारत के किदाम्बी श्रीकांत और श्रीलंका निकुला करुणारत्ने कोर्ट पर थे. भारतीय खिलाड़ी ने आसानी से 21-16, 21-10 से मैच अपने नाम कर मुकाबले में भारत को 2-0 से आगे कर दिया.
  यह भी पढ़ें: 2018 Commonwealth Games: महिला हॉकी टीम पहले मैच में उलटफेर का शिकार, यह 'बड़ी वजह' बनी हार का कारण

सात्विक रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी पुरुष युगल के अगले मुकाबले में श्रीलंका के दिनुका करुणारत्ने और वुवेंका गूनथिलेका के सामने उतरे और 21-17, 21-14 से मुकाबला जीत ले गए.अगला मुकाबला महिला एकल वर्ग में था. इसमें भारत की सायना नेहवाल कोर्ट पर थीं. विश्व की इस दिग्गज खिलाड़ी को श्रीलंका की मधुशिका दिलरुक्शी बेरूवेलागे को मात देने में कोई भी परेशानी नहीं हुई. सायना ने यह मैच 21-8, 21-4 से अपने नाम किया.

VIDEO: भारतीय कप्तान रानी रामपाल ने कुछ दिन पहले एनडीटीवी से बातचीत की.
आखिरी मैच महिला युगल का था जिसमें अश्विनी पोनप्पा और एन. सिक्की रेड्डी को थिलिनि तथा काविडि सिरिमानागे से भिड़ना था. भारतीय जोड़ी इस मुकाबले में भी श्रीलंका पर हावी रही और 21-12, 21-14 से मैच जीत मुकाबला 5-0 से अपने नाम किया. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2018 Commonwealth Games, Gold Coast 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com