अंकुर मित्तल
- एक समय अंकुर पर भारी पड़ रहे थे अशब
- क्वालिफिकेशन राउंड में भी किया अंकुर से बेहतर स्कोर
- आखिर में अंकुर से पूरे दस अंक पिछड़ गए
गोल्ड कोस्ट:
भारत के 26 वर्षीय निशानेबाज अंकुर मित्तल ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में बुधवार को सातवें दिन पुरुषों की डबल ट्रैप स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया. अंकुर ने 53 अंक हासिल करते हुए तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता, तो एक अन्य भारतीय निशानेबाज अशब मोहम्मद हाथ मलते रह गए.
नोट: यह ट्वीट बताता है कि एक समय अंकुर अशब से कितने ज्यादा पिछड़े हुए थे.
यह भी पढ़ें : CWG 2018: इस स्कोर के साथ श्रेयसी सिंह ने जीता गोल्ड, वर्षा रमन एक प्वाइंट से कांस्य से चूकीं
ऐसे में 27 निशानेबाजों के बीच अशब और अंकुर ने फाइनल में पहुंचने के साथ ही स्वयं को पदक की दौड़ में बनाए रखा. अशब ने क्वालिफिकेशन में 137 अंक हासिल करने के साथ ही शूट-ऑफ में पांच अंक हासिल किए, वहीं अंकुर ने 133 अंक हासिल किए.मतलब यह कि क्वालिफिकेशन में अशब का स्कोर ज्यादा था.
VIDEO: कुछ दिन पहले ही भारतीय हॉकी कप्तान रानी रामपाल ने एनडीटीवी से बात की थी.
इस क्वालिफिकेशन में स्कॉटलैंड के डेविड मेक्मेथ ने 137 अंकों के साथ शूट-ऑफ में छह अंक लिए और पहला स्थान हासिल किया. भारत के अशब मोहम्मद ने डबल ट्रैप में चौथा स्थान हासिल किया. उनकी कांस्य के लिए भारत के ही अंकुर मित्तल से रेस चल रही थी. आखिर में वह अंकुर से 10 अंकों से पिछड़ गए. और उनकी गाड़ी 43 अंक पर ही अटक गई.
इस स्पर्धा में स्कॉटलैंड के 21 साल के निशानेबाज डेविड मेक्मेथ ने स्वर्ण पदक जीता और साथ ही इस स्पर्धा में राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड भी बनाया. उन्होंने 74 अंक हासिल किए.Our boy Ankur Mittal, who won Bronze Medal in Double Trap, on the victory podium #GC2018 pic.twitter.com/h9RxqjblrA
— India@Sports (@India_AllSports) April 11, 2018
आइल ऑफ मैन के टिम नील ने रजत पदक पर कब्जा जमाया. उन्होंने मेक्मेथ से चार अंक पीछे रहते हुए 70 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया. इससे पहले, क्वालिफिकेशन में शीर्ष-6 निशानेबाज ही फाइनल में प्रवेश कर सकते थे.News Flash | Medal Alert | Ankur Mittal Ashab Mohammed wins Bronze Medal in Men’s Double Trap Finals. Its 24th Medal for India #GC2018 pic.twitter.com/lVe4cXtWkV
— India@Sports (@India_AllSports) April 11, 2018
नोट: यह ट्वीट बताता है कि एक समय अंकुर अशब से कितने ज्यादा पिछड़े हुए थे.
#GC2018Shooting#AshabMohammed continues to lead the charts with a total score of 86, while #AnkurMittal is in 5th position with a score of 80 pic.twitter.com/N5GvxxQQVI
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) April 11, 2018
यह भी पढ़ें : CWG 2018: इस स्कोर के साथ श्रेयसी सिंह ने जीता गोल्ड, वर्षा रमन एक प्वाइंट से कांस्य से चूकीं
ऐसे में 27 निशानेबाजों के बीच अशब और अंकुर ने फाइनल में पहुंचने के साथ ही स्वयं को पदक की दौड़ में बनाए रखा. अशब ने क्वालिफिकेशन में 137 अंक हासिल करने के साथ ही शूट-ऑफ में पांच अंक हासिल किए, वहीं अंकुर ने 133 अंक हासिल किए.मतलब यह कि क्वालिफिकेशन में अशब का स्कोर ज्यादा था.
VIDEO: कुछ दिन पहले ही भारतीय हॉकी कप्तान रानी रामपाल ने एनडीटीवी से बात की थी.
इस क्वालिफिकेशन में स्कॉटलैंड के डेविड मेक्मेथ ने 137 अंकों के साथ शूट-ऑफ में छह अंक लिए और पहला स्थान हासिल किया. भारत के अशब मोहम्मद ने डबल ट्रैप में चौथा स्थान हासिल किया. उनकी कांस्य के लिए भारत के ही अंकुर मित्तल से रेस चल रही थी. आखिर में वह अंकुर से 10 अंकों से पिछड़ गए. और उनकी गाड़ी 43 अंक पर ही अटक गई.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Commonwealth Games 2018