अनीस 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी हैं
- कॉमनवेल्थ गेम्स से वापस लौटकर देंगे परीक्षा
- भारतीय दल के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं
- कक्षा 10 में पढ़ते हैं निशानेबाज अनीश भानवाला
नई दिल्ली:
ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में बुधवार, 4 अप्रैल से शुरू हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में 13 किशोर एथलीट ऐसे हैं, जो अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं. खेल जगत के इन उभरते सितारों में भारत के 15 वर्षीय निशानेबाज अनीश भानवाला का नाम भी शामिल है. अनीस 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी हैं. अनीश ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) जूनियर विश्वकप में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण जीता था. भारत की ओर से राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने वाले चार निशानेबाजों में शामिल अनीश अपने साथ राष्ट्रमंडल खेल गांव में अपनी किताबें भी लाए हैं. उनके लिए सीबीएसई ने 10वीं कक्षा के गणित के पेपर की फिर से होने वाली परीक्षा की तारीख बाद की रखी है. वे राष्ट्रमंडल खेलों से वापस लौटने के बाद अपनी परीक्षा देंगे.कॉमनवेल्थ गेम्स का शुभारंभ कल होना है.अनीस के अलावा स्कूल में पढ़ने वाली मनु भाकर से भी देश को मेडल की उम्मीद है. इन उभरते सितारों में 17 वर्षीया ऑस्ट्रेलियाई एथलीट बेंदेरे ओबोया का नाम भी शामिल है, जिन्होंने पिछले साल राष्ट्रमंडल युवा खेलों में स्वर्ण पदक जीता था. वह इस साल महिलाओं की 400 मीटर रेस स्पर्धा में हिस्सा लेंगी. वह ऑस्ट्रेलिया की एथलेटिक्स टीम में सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं. ऑस्ट्रेलिया की इस एथलेटिक टीम में 18 वर्षीया रिले डे का नाम भी है. वह हमवतन ओबोया से 18 दिन बड़ी हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई एथलेटिक्स ट्रायल में 100 मीटर और 200 मीटर रेस जीती थी. स्कॉटलैंड के 17 वर्षीय कैलेन लॉ राष्ट्रमंडल खेलों में अपने बास्केटबॉल प्रतियोगिता में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं. कैलेन के अलावा, स्कॉटलैंड की एक और उभरती सितारा इन राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा ले रही हैं. 14 वर्षीया टोनी शॉ स्कॉटलैंड टीम की सबसे युवा सदस्य हैं. वह राष्ट्रमंडल खेलों में पदार्पण करेंगी. स्कॉटलैंड की इस 14 साल की पैरा-तैराक के नाम 14 राष्ट्रीय रिकॉर्ड हैं और वह यहां एस9-100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक, एस9-100 मीटर फ्रीस्टाइल, एस9-100 मीटर बैकस्ट्रोक और एस10-200 मीटर व्यक्तिगत तैराकी स्पर्धा में हिस्सा लेंगी. ऑस्ट्रेलिया की 'द टर्मिनेटर' नाम से लोकप्रिय महिला तैराक एरिआर्ने टिटमस 17 साल की हैं और उन्होंने अपने देश में हुए ट्रायल में 200मीटर, 400 मीटर और 800 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा को जीतकर राष्ट्रमंडल खेलों के लिए पदक विजेता के रूप में प्रबल दावेदारी साबित की. टिटमस को तैराकी में इंग्लैंड की 17 साल की तैराक फ्रेया एंडरसन अच्छी टक्कर दे सकती हैं. उन्होंने पिछले साल ब्रिटिश खिताब, पहला जूनियर विश्व चैम्पियनशिप जीता था. इसके अलावा, वह 2017 विश्व चैम्पियनशिप में सीनियर टीम में शामिल रही थीं। राष्ट्रमंडल खेलों में वह 100 मीटर फ्रीस्टाइल में कड़ी प्रतिस्पर्धा करेंगी.
यह भी पढ़ें: क्वींस बैटन 385 दिन बाद गोल्ड कोस्ट पहुंची इंग्लैंड की तैराकी टीम में फ्रेया के साथ 17 साल की ही एमिले लार्ज शामिल हैं। वह विश्व जूनियर चैम्पियनशिप में 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा की खिताबी विजेता भी हैं। उन्हें ब्रिटेन की साल की उभरती एथलीट के पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है.जिमनास्टिक में इस बार न्यूजीलैंड की दो 15 वर्षीया जिमनास्ट एथलीटों का प्रदर्शन देखने को मिलेगा। स्टेला एशक्रोफ्ट और स्टेला एल्बर्ट राष्ट्रमंडल खेलों में पदार्पण को तैयार हैं। एश्क्रोफ्ट जहां जूनियर राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीत चुकी हैं, वहीं एल्बर्ट ने तीन कांस्य पदक अपने नाम किए.
वीडियो: मशहूर शूटर अभिनव बिंद्रा से खास बातचीत इस प्रतियोगिता में वेल्स की 15 वर्षीया एबिगेल हेनफोर्ड भी रिदमिक जिमनास्ट स्पर्धा में हिस्सा लेंगी. 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में वेल्स ने जिमनास्टिक में 10 पदक जीते थे. ऐसी ही आशा वेल्स को इस साल भी है. स्कॉटलैंड की 16 वर्षीया पैरा-एथलीट बैथ जॉनस्टन ने पिछले साल एस10-100 मीटर बैकस्टोक और 50 मीटर बैकस्टोक में राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया. इन सब उभरते सितारों में सबसे कम उम्र की खिलाड़ी 11 वर्षीया एना हर्से टेबल टेनिस में अपनी प्रतिभा दिखाने उतरेंगी. वह वेल्स की ओर से राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने वाली अब तक की सबसे कम उम्र की एथलीट हैं. अपने चयन से ही उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी थीं. उन्हें हाल ही में वेल्स की उभरती सितारा के पुरस्कार से नवाजा जा चुका है. (इनपुट: आईएएनएस)
यह भी पढ़ें: क्वींस बैटन 385 दिन बाद गोल्ड कोस्ट पहुंची

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Commonwealth Games 2018, Anish Bhanwala, Shooting, India, Gold Coast