मेगास्टार अमिताभ बच्चन क्रिकेट विश्व कप में 15 फरवरी को होने वाले भारत और पाकिस्तान के बीच महत्वपूर्ण मैच के कमेंटेटर की नई भूमिका में अवतरित होंगे और वह इसके लिए आजकल क्रिकेट और उसकी शब्दावलियों की पेचीदगियों को समझने में व्यस्त हैं।
बच्चन अनुभवी कमेंटेटर हर्षा भोगले और पूर्व कप्तान कपिल देव के साथ कमेंट्री करेंगे और उन्होंने कहा कि वह इनसे टिप्स ले रहे हैं। उन्होंने आज यहां अपनी आगामी फिल्म 'शमिताभ' के प्रचार कार्यक्रम के दौरान कहा, 'मैं लाइव कमेंट्री को लेकर उत्साहित हूं तथा मैं हर्ष भोगले और कपिल देव के साथ कमेंट्री करूंगा। मैं उनसे टिप्स ले रहा हूं और सभी मिड आफ और मिड आन में सुधार कर रहा हूं।'
इस 72 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि यह भूमिका वह आर बालकी निर्देशित फिल्म के विज्ञापन के हिस्से के तौर पर कर रहे हैं। यह फिल्म विश्व कप से एक सप्ताह पहले छह फरवरी को रिलीज होगी। उन्होंने कहा, 'यह बालकी का फैसला था क्योंकि खेल प्रसारक और शमिताभ के निर्माताओं के बीच कुछ करार है। यह फिल्म विश्व कप से केवल एक सप्ताह पहले रिलीज हो रही है और हम समय को भुना रहे हैं।'
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं