विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2018

AUSTRALIAN OPEN: राफेल नडाल पुरुष तो एलिना स्वितोलिना महिला वर्ग के प्री-क्वार्टरफाइनल में

स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल और महिला वर्ग में  यूक्रेन की एलिना स्वितोलीना ने हमवतन स्वितोलीना ने कोस्तुक को मात देकर अंतिम-16 में प्रवेश हासिल किया है.

AUSTRALIAN OPEN: राफेल नडाल पुरुष तो एलिना स्वितोलिना महिला वर्ग के प्री-क्वार्टरफाइनल में
राफेल नडाल का फाइल फोटो
  • राफेल नडाल ने बोसनिया के दामिर झुमहुर को हराया
  • राफेल नडाल की 6-1, 6-3, 6-1 से जीत
  • स्वितोलीना ने कोस्तुक को 6-2, 6-2 से हराया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने शुक्रवार को बोसनिया के दामिर झुमहुर को मात देकर 11वीं बार साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. वर्ल्ड नम्बर-1 नडाल ने 2009 में इस टूर्नामेंट में खिताबी जीत हासिल की थी.  नडाल अंतिम-16 में पहुंचने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर ने प्री-क्वार्टर फाइनल में कदम रखा है. वहीं, महिला वर्ग में  यूक्रेन की एलिना स्वितोलीना ने हमवतन स्वितोलीना ने कोस्तुक को मात देकर अंतिम-16 में प्रवेश हासिल किया है.

फेडरर के प्रतिद्वंद्वी स्वीडन के स्टेफन एडबर्ग तीसरे दौर के मैच के दौरान रिटायर्ड हर्ट हो गए और इस कारण वर्ल्ड नंबर-2 फेडरर को अधिक मेहनत किए बगैर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिल गया. नडाल का सामना अब अगले दौर में अर्टेंटीना के डिएगो श्वट्र्जमैन से होगा. टूर्नामेंट के 26वीं सीड डिएगो ने तीसरे दौर में यूक्रेन के एलेक्जेंडर डोल्गोपोलोव को 6-7(1-7), 6-2, 6-3, 6-3 से मात दी

यह भी पढ़ें :  AUSTRALIAN OPEN: रोहन बोपन्ना और दिविज शरण अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंचे

महिला वर्ग में जीत के बाद स्वितोलीना ने कहा, 'वह एक अच्छी संघर्ष करने वाली खिलाड़ी हैं। वह हमेशा अंत तक लड़ती हैं। उनका भविष्य उज्जवल है. यह मेरे लिए काफी खास है. मुझे हमेशा से ऑस्ट्रेलियन ओपन में आना अच्छा लगता है, लेकिन मैं इसमें तीसरे दौर से आगे नहीं जाऊंगी. क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए स्वितोसलीना को चेक गणराज्य की डेनिसा एलेटरेवा से चौथे दौर में भिड़ना होगा. डेनिसा ने तीसरे दौर में पोलैंड की मागदा लिनेट को सीधे सेटों में 6-1, 6-4 से मात दी. 

VIDEO : पिछले साल बड़ी बहन वीनस विलियम्स को हराकर 23वां ग्रैंडस्लैम जीतने के बाद सेरेना विलियम्स.

राफेल नडाल ने पुरुष एकल वर्ग के तीसरे दौर में शुक्रवार को एक घंटे 50 मिनट तक चले मैच में झुमहुर को सीधे सेटों में 6-1, 6-3, 6-1, तो स्वितोलीना ने कोस्तुक को 59 मिनटों के भीतर 6-2, 6-2 से सीधे सेटों में मात दी.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com