विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2016

यूरो कप में उपद्रव के दौरान अब तक 1000 लोग गिरफ्तार, 600 अब भी हिरासत में

यूरो कप में उपद्रव के दौरान अब तक 1000 लोग गिरफ्तार, 600 अब भी हिरासत में
11 जून को इंग्लैंड और रूस के बीच हुए मैच के दौरान उपद्रव भड़क गया था
पेरिस: फ्रांस के पुलिस अधिकारियों ने 10 जून से चल रहे यूरो फुटबाल चैम्पियनशिप के दौरान अब तक 1,000 लोगों को गिरफ्तार किया है। आंतरिक मामलों के मंत्री बर्नार्ड काजेनेइयुवे ने सोमवार को मीडिया को इस बात की जानकारी दी।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, बर्नार्ड ने स्थानीय अखबार ला प्रोवेंसे को बताया कि जितने लोग गिरफ्तार किए गए थे, उनमें से अब भी 600 लोग हिरासत में हैं।

11 जून को इंग्लैंड और रूस के बीच हुए मैच के दौरान भड़के उपद्रव के बाद फ्रांस की कानून एजेंसियों ने 34 अपराधियों को निर्वासित कर दिया है।

इस उपद्रव में कुल 25 लोग घायल हुए थे जिनमें अधिकतर ब्रिटेन के नागरिक थे। घायल हुए लोगों में चार की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
फ्रांस, पुलिस, यूरो फुटबाल चैम्पियनशिप, बर्नार्ड काजेनेइयुवे, Euro 2016, France, Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com