विज्ञापन
This Article is From Jul 15, 2019

चंद्रबाबू नायडू की पार्टी TDP में बगावत, सांसद बोले- अपने पालतू कुत्ते को कंट्रोल करो वरना...

आंध्र प्रदेश में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के दो नेताओं के बीच की जुबानी जंग निचले स्तर पर पहुंच गई. 

Also Read in
चंद्रबाबू नायडू की पार्टी TDP में बगावत, सांसद बोले- अपने पालतू कुत्ते को कंट्रोल करो वरना...
  • चंद्रबाबू नायडू की पार्टी में बगावती तेवर
  • सांसद बोले- अपने पालतू कुत्ते को संभालो
  • टीडीपी के ही सांसद हैं केसिनेनी
नई दिल्ली:

आंध्र प्रदेश में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के दो नेताओं के बीच की जुबानी जंग निचले स्तर पर पहुंच गई. विजयवाड़ा सांसद केसिनेनी नानी ने सोमवार को पार्टी अध्यक्ष एन.चंद्रबाबू नायडू को अपने 'पेट डॉग' को नियंत्रित करने को कहा. सांसद ने पूर्व मुख्यमंत्री से साफ तौर पर बताने को कहा कि क्या वह चाहते हैं कि वह तेदेपा में बने रहें या नहीं. केसिनेनी ने ट्वीट किया, "चंद्रबाबू यदि आप पार्टी में मेरे जैसे लोगों को नहीं चाहते हैं, तो आप मुझे बता सकते हैं. मैं संसद सदस्य के रूप में इस्तीफा दे दूंगा और पार्टी की सदस्यता से भी. अगर आप चाहते हैं कि मेरे जैसे लोग बने रहें तो कृपया अपने पेट डॉग को नियंत्रित करें." 

चंद्रबाबू नायडू को झटका, TDP के 4 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से दिया इस्तीफा, BJP में हुए शामिल

इस ट्वीट का प्रत्यक्ष संदर्भ तेदेपा नेता और आंध्र प्रदेश विधान परिषद के सदस्य बुद्धा वेंकन्ना से है. वेंकन्ना से नानी की माइक्रो ब्लागिग साइट पर जंग चल रही है. सांसद के हालिया ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए वेंकन्ना ने घोषणा की कि वह पार्टी व चंद्रबाबू नायडू के लिए 'ट्विटर वार' का अंत कर रहे हैं. वेंकन्ना ने ट्वीट किया, "मैं समाज के कमजोर तबसे से आता हूं. चंद्रबाबू नायडू ने मुझे एमएलसी का पद दिया और मैं उनके प्रति वफादार हूं. इसके लिए आप मुझे जिस नाम से बुलाएं मुझे फर्क नहीं पड़ता."  

उधर चंद्रबाबू नायडू यूरोप छुट्टियां मनाने रवाना हुए, इधर BJP में शामिल हो गए टीडीपी के 4 सांसद

दोनों नेता एक दूसरे पर सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने की योजना बनाने को लेकर आरोप लगा रहे हैं. वेंकन्ना के वाईएसआरसीपी नेता विजय साई रेड्डी से हाल में मुलाकात को लेकर इन अफवाहों को बल मिला. नानी ने कहा कि एमएलसी, रेड्डी को दंडवत करने को तैयार हैं. 

VIDEO: लोकसभा में बहुमत, लेकिन राज्यसभा का नंबर गेम बीजेपी को कर रहा है परेशान

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kesineni Srinivas Nani, N Chandrababu Naidu, Telugu Desam Party, TDP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com