विज्ञापन

Rajasthan: आजादी के बाद पहली बार गांव में पहुंची रोडवेज बस; खुशी से ढोल-थाली बजाने लोग, इलाके में उत्सव जैसा माहौल

पाली के खौड़ गांव में जोधपुर-उदयपुर रोडवेज बस पहुंची तो ग्रामीणों ने ढोल-थाली से स्वागत किया. इस क्षेत्र में लंबे समय से रोडवेज की मांग की जा रही थी. पढ़िए सुभाष रोहिसवाल की रिपोर्ट.

Rajasthan: आजादी के बाद पहली बार गांव में पहुंची रोडवेज बस; खुशी से ढोल-थाली बजाने लोग, इलाके में उत्सव जैसा माहौल
क्षेत्र में बस पहुंचने की ऐसी खुशी थी कि लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया.

पाली जिले के खौड़ क्षेत्र के लिए शनिवार (18 अप्रैल) एक ऐतिहासिक दिन साबित हुआ. आजादी के बाद पहली बार खौड़ से जोधपुर और उदयपुर के बीच सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू हो गई. लंबे समय से चली आ रही इस मांग के पूरा होने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई. शनिवार सुबह खौड़ गांव सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोग बस के स्वागत के लिए सड़क किनारे जमा हो गए. बस के पहुंचते ही ग्रामीणों ने ढोल-थाली बजाकर, फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाइयां बांटकर जोरदार स्वागत किया. बस चालक और परिचालक का भी माला पहनाकर सम्मान किया गया.

क्या मिलेगी सुविधा?

खौड़ क्षेत्र के लोगों को जोधपुर और उदयपुर जाने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता था. नई बस सेवा शुरू होने के बाद इस परेशानी से छुटकारा मिलेगा. बस सुबह 8 बजे जोधपुर से रवाना होकर करीब 10 बजे खौड़ पहुंचेगी. वापसी में भी इसी तरह की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

बस को हरी झंडी दिखाने वाले अतिथियों का स्वागत भी किया गया.

बस को हरी झंडी दिखाने वाले अतिथियों का स्वागत भी किया गया.

व्यापारियों और छात्रों को मिलेगा बड़ा फायदा

बस को हरी झंडी दिखाने के दौरान पूर्व यूआईटी चेयरमैन संजय ओझा और सरपंच दुर्गा रूपेश दाधीच मौजूद थे. ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ और कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत का विशेष आभार जताया, जिनके प्रयासों से यह बस सेवा शुरू हो सकी. इस सुविधा से क्षेत्र के व्यापार को बढ़ावा मिलेगा. छात्रों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवागमन में बड़ी सहूलियत होगी. साथ ही इलाज के लिए बड़े शहरों में जाने वाले मरीजों को भी राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ेंः गांवों में किस तरह फैला सड़कों का जाल? PMGSY का 25 साल का सफर

लेखक के बारे में
img
गौरव कुमार द्विवेदी
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khaur First Roadways Bus, Pali New Bus Service, Jodhpur Udaipur Bus Route, Rajasthan Village Connectivity
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com