हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) उन एक्ट्रेस में से हैं, जो अपने काम के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खासी एक्टिव रहती हैं. अपने इवेंट्स की तस्वीरें और वीडियो नियमित अंतराल पर फैन्स के बीच शेयर करती हैं. हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में आने से पहले भी पंजाबी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम थीं. उनके सॉन्ग यूट्यूब पर करोड़ों की संख्या में व्यूज लेकर आते हैं. हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana Song) का फिर से एक पंजाबी सॉन्ग (Punjabi Song), जिसका नाम 'ओहदी सरेआम' (Ohdi Shreaam) है वो खूब वायरल हो रहा है.
Rekha ने काला चश्मा पहन बादशाह के Mercy गाने पर दिखाया जबरदस्त डांस, Video हुआ वायरल
हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) के पंजाबी सॉन्ग (Punjabi Song) 'ओहदी सरेआम' (Ohdi Shreaam) की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 18 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. हिमांशी खुराना का भले ही यह पुराना वीडियो है, लेकिन लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है. इस गाने को हिमांशी खुराना ने ही गाया है. बंटी बेन्स और सिंगा ने इस गाने के बोल लिखे हैं. ब्रांड बी यूट्यूब चैनल पर गाने को पोस्ट किया गया है.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ तो जुड़ी रहती ही हैं. इसके साथ ही वह समसामयिक मुद्दों पर खूब ट्वीट भी करती हैं. हाल ही में किसान आंदोलन को लेकर भी हिमांशी खुराना काफी एक्टिव नजर आई थीं. उन्होंने न केवल ट्वीट के जरिए किसानों का समर्थन किया, बल्कि किसान आंदोलन में भी शामिल हुई थीं. इससे इतर हिमांशी खुराना कुछ ही दिनों पहले कोरोना पॉजिटिव भी पाई गई थीं. इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से दी थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं