विज्ञापन

BJP की बंगाल जीत का जश्न पंजाब में, सैलून मालिक ने फ्री में काटे लोगों के बाल और बनाई दाढ़ी

Punjab News: बीजेपी की बंगाल जीत से गदगद सैलून मालिक ने पूरा एक दिन फ्री में अपनी सेवाएं दीं. उन्होंने कहा कि बंगाल में जीत पीएम मोदी की मेहनत का नतीजा है. पूरा देश खुश है तो वह एक दिन तक क्यों फ्री में अपनी सेवाएं नहीं दे सकते. 

BJP की बंगाल जीत का जश्न पंजाब में, सैलून मालिक ने फ्री में काटे लोगों के बाल और बनाई दाढ़ी
बंगाल में बीजेपी की जीत का जश्न पंजाब में.

बंगाल में बीजेपी की जीत का जश्न देशभर के सपोर्टर्स जमकर मना रहे हैं. राज्य भले ही अलग हों लेकिन जोश में कोई कमी नहीं है. पंजाब के फाजिल्का का एक सैलून मालिक बंगाल में बीजेपी की बंपर जीत से इस कदर खुश है कि उसने कस्टमर्स को फ्री हेयरकट और शेव सर्विस दे डाली. मतलब जीत बंगाल में और जश्न पंजाब में. दरअसल सैलून मालिक पीएम मोदी का जबरा फैन है. 

सैलून मालिक नवीन सैन चिश्ती ने कहा, "...मैं PM मोदी का फैन हूं. मेरी इच्छा थी कि अगर PM मोदी पश्चिम बंगाल में जीतते हैं, तो मैं पूरे दिन फ्री में हेयरकट और शेव करूंगा. अब, PM मोदी ने बड़ी मेहनत से जीत हासिल की है. पूरे देश में खुशी का माहौल है. इसलिए अपनी खुशी जाहिर करने के लिए, मैं अपने कामों से ये सर्विस दे रहा हूं. मैं अपनी खुशी जाहिर कर रहा हूं, और मेरा आज का दिन PM मोदी को समर्पित है.

सैलून मालिक ने अपना एक दिन बीजेपी की जीत की खुशी में समर्पित कर दिया. दरअसल उसने पहले ही ये सोच रखा था कि अगर बीजेपी ने बंगाल का किला फतह कर लिया तो वह पूरा दिन फ्री में हेयरकट और शेव करेंगे. हुआ भी कुछ ऐसा ही बीजेपी ने बंगाल में 207 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया. ममता बनर्जी की टीएमीसी 80 सीटों पर सिमट गई. 

Latest and Breaking News on NDTV

पंजाब के सैलून मालिक की खुशी

बीजेपी की बंगाल जीत से गदगद सैलून मालिक ने पूरा एक दिन फ्री में अपनी सेवाएं दीं. उन्होंने कहा कि बंगाल में जीत पीएम मोदी की मेहनत का नतीजा है. पूरा देश खुश है तो वह एक दिन तक क्यों फ्री में अपनी सेवाएं नहीं दे सकते. सैलून में कस्टमर्स की लंबी लाइन लग गई. बड़ी संख्या में लोग मुफ्त हेयरकट और शेव करवाने सैलून पहुंचे.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भबी पढ़ें- कोलकाता के न्यू मार्केट में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर लेकर निकाली विजय यात्रा, लगे तोड़फोड़ के आरोप

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com