विज्ञापन

आईपीएल 2020: सनराइजर्स हैदराबाद ने किंग्स इलेवन पंजाब को 69 रनों से हराया

हैदराबाद ने जॉनी बेयरस्टो और कप्तान डेविड वार्नर की शतकीय साझेदारी के बाद अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन दम पर पंजाब को 69 रनों से हरा इस सीजन की अपनी तीसरी जीत दर्ज की है.

Gallery View
  • आईपीएल 2020: सनराइजर्स हैदराबाद ने किंग्स इलेवन पंजाब को 69 रनों से हराया
    हैदराबाद के लिए जॉनी बेयरस्टो ने 97 रन की पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने सिर्फ 55 गेंदों का सामना कर सात चौके और छह छक्के मारे.
  • आईपीएल 2020: सनराइजर्स हैदराबाद ने किंग्स इलेवन पंजाब को 69 रनों से हराया
    जॉनी बेयरस्टो का इस पारी में कप्तान डेविड वार्नर ने बराबर सहयोग दिया. उन्होंने 40 गेंदों पर 52 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया.
  • आईपीएल 2020: सनराइजर्स हैदराबाद ने किंग्स इलेवन पंजाब को 69 रनों से हराया
    पंजाब के लिए लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने एक ही ओवर में वार्नर और बेयरस्टो को आउट कर के टीम को वापसी दिलाई. उन्होंने इस मैच में 3 विकेट हासिल किये.
  • आईपीएल 2020: सनराइजर्स हैदराबाद ने किंग्स इलेवन पंजाब को 69 रनों से हराया
    पंजाब की तरफ से निकोलस पूरन को छोड़कर कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका. पूरन ने 37 गेंदों पर 77 रन बनाए और पांच चौकों के अलावा सात छक्के मारे.
  • आईपीएल 2020: सनराइजर्स हैदराबाद ने किंग्स इलेवन पंजाब को 69 रनों से हराया
    राशिद खान ने निकोलस पूरन को आउट कर के टीम की जीत को पक्का कर दिया था. उन्होंने चार ओवरों 12 रन देकर 3 विकेट हासिल किये.
  • आईपीएल 2020: सनराइजर्स हैदराबाद ने किंग्स इलेवन पंजाब को 69 रनों से हराया
    टी नटराजन ने 24 रन देकर दो विकेट चटकाए. वो इस सीजन में हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com