विज्ञापन

अर्जुन टैंक से लेकर तेजस तक... गणतंत्र दिवस पर तीनों सेनाओं की दिखेगी ताकत, अद्भुत होगा नजारा

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी को 76वें गणतंत्र दिवस के दिन विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 16 झांकियां और केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और संगठनों की 15 झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी.

  • भारत 76वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को कर्तव्य पथ पर अपनी सैन्य शक्ति और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन करेगा.
  • इस वर्ष समारोहों का मुख्य आकर्षण संविधान का 75 साल पूरा होना है, लेकिन झांकियों का विषय ‘स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास' है.
  • इस अवसर पर विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 16 झांकियां और केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और संगठनों की 15 झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी.
  • उत्तर प्रदेश की झांकी में इस साल महाकुंभ को दर्शाया जाएगा.
  • परेड में कई अन्य चीजें भी पहली बार देखने को मिलेंगी, जैसे तीनों सेनाओं (थलसेना, वायुसेना, नौसेना) की झांकी, जो सशस्त्र बलों के बीच ‘‘तालमेल'' को दर्शाएगी.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्तव्य पथ पर जाने से पहले राष्ट्रीय वॉर मेमोरियल में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की.
  • इससे पहले गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री इंडिया गेट पर बने अमर जवान ज्योति पर श्रद्धांजलि अर्पित किया करते थे.
  • कर्तव्य पथ पर वायुसेना का शौर्य, आसमान से बरसे फूल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com