विज्ञापन

आसमान का 'चीता' है ये पक्षी, 322 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हमला, पलक झपकते ही शिकार खल्लास!

पेरेग्राइन फाल्कन 300 किलोमीटर प्रतिघंटे से अधिक रफ्तार से उड़ता है. ये एक खतरनाक शिकारी भी है. जो पलक झपकते ही अपने शिकार को पकड़ लेता है.

  • पेरेग्राइन फाल्कन अपने शिकार के पास 322 किमी/घंटा (200 मील प्रति घंटा) से अधिक की गति तक पहुंच सकता है. पेरेग्राइन फाल्कन की छाती की मांसपेशियां काफी मजबूत होती है. साथ ही लंबे पंख रफ्तार को बढ़ावा देते हैं.
  • उत्तरी अमेरिका में पाया जाने वाला पेरेग्रीन बाज को दुनिया का सबसे तेज पक्षी माना जाता है. इसकी लंबाई करीब 74 से 120 सेमी तक होती है.
  • बुलेट की रफ्तार से यह शिकार करता है. रफ्तार के मामले में ये चीता को भी पीछे छोड़ देता है. यह अन्य पक्षियों और छोटे जानवरों का शिकार करता है.
  • इसकी नज़र बहुत तेज होती है, जिससे यह बहुत दूर से भी अपने शिकार को देख सकता है.
  • ये अपने शिकार को दो मील दूर से भी देख सकता है. ये एक समय में एक से ज़्यादा चीज़ों पर ध्यान केंद्रित कर सकता है, चाहे वे पास हों या दूर. ( Photo Credit- X- Falcon Chatter)
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com