गुलाब की पंखुड़ियां, हाथ में झंडे : 17 महीने बाद जेल से बाहर आए सिसोदिया का ऐसे हुआ स्वागत
दिल्ली के शराब नीति केस में 17 महीने से तिहाड़ जेल में बंद पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को जमानत दे दी है.
-
17 महीने बाद जेल से रिहा हुए मनीष सिसोदियामनीष सिसोदिया को 3 शर्तों पर जमानत दी गई है. पहला- उन्हें 10-10 लाख रुपये का बेल बॉन्ड भरना होगा. दूसरा- अपना पासपोर्ट जमा कराना होगा. तीसरा- उन्हें हर सोमवार और गुरुवार को नजदीकी पुलिस स्टेशन में हाजिर होना होगा.