विज्ञापन

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: जसप्रीत बुमराह ने बदल दिया ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट इतिहास, 1952 के बाद पहली बार हुआ ऐसा

ऑस्ट्रेलिया में हुए टेस्ट मैचों में ऐसा पहली बार हुआ है जब टेस्ट के किसी एक दिन 17 विकेट गिरे हो.

Gallery View
  • बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: जसप्रीत बुमराह ने बदल दिया ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट इतिहास, 1952 के बाद पहली बार हुआ ऐसा
    भारत के कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह ने हरी भरी पिच पर टॉस जीतकर बल्लेबाजी के अपने विवादास्पद फैसले की भरपाई करते हुए शुरूआती स्पैल में कहर बरपाती गेंदबाजी की जिसकी मदद से बल्लेबाजों के फ्लॉप शो के बाद भारत ने आस्ट्रेलिया के सात विकेट 67 रन पर लेकर पहले टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को मैच में वापसी की. (फोटो: एक्स@ बीसीसीआई)
  • बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: जसप्रीत बुमराह ने बदल दिया ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट इतिहास, 1952 के बाद पहली बार हुआ ऐसा
    इस मैच को खराब फॉर्म में चल रहे दोनों टीमों के बल्लेबाजों के बीच मुकाबला माना जा रहा था और पहले दिन 17 विकेट गिरने से इसकी बानगी भी मिली. ऑस्ट्रेलिया में हुए टेस्ट मैचों में ऐसा पहली बार हुआ है जब टेस्ट के किसी एक दिन इतने विकेट गिरे हो. (फोटो: पीटीआई)
  • बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: जसप्रीत बुमराह ने बदल दिया ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट इतिहास, 1952 के बाद पहली बार हुआ ऐसा
    विकेट पर घास होते हुए भी टॉस जीतकर जब बुमराह ने बल्लेबाजी चुनी तो सभी को हैरानी हुई क्योंकि इस विकेट से गेंदबाजों को सीम और अतिरिक्त उछाल मिला. भारत के युवा और अनुभवी बल्लेबाज मेजबान गेंदबाजों का सामना नहीं कर सके. (फोटो: पीटीआई)
  • बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: जसप्रीत बुमराह ने बदल दिया ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट इतिहास, 1952 के बाद पहली बार हुआ ऐसा
    टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले नीतिश रेड्डी के 41 रन और ऋषभ पंत के 37 रन को छोड़कर भारतीय पारी में कोई उल्लेखनीय योगदान नहीं दे सका. भारतीय टीम 49.4 ओवर में 150 रन पर आउट हो गई. (फोटो: पीटीआई)
  • बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: जसप्रीत बुमराह ने बदल दिया ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट इतिहास, 1952 के बाद पहली बार हुआ ऐसा
    युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पडिक्कल तो खाता भी नहीं खोल पाये जबकि विराट कोहली ( पांच ) का खराब फॉर्म जारी रहा. इससे पहले 2011-12, 2014-15 और 2018-19 दौरों पर यहां कमाल करने वाले कोहली बिल्कुल भी सहज नहीं दिखे. (फोटो: पीटीआई)
  • बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: जसप्रीत बुमराह ने बदल दिया ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट इतिहास, 1952 के बाद पहली बार हुआ ऐसा
    मिचेल स्टार्क ने 11 ओवर में 14 रन देकर दो विकेट लिए जबकि जोश हेजलवुड ने 13 ओवर में 29 रन देकर चार विकेट चटकाए. आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने 15.4 ओवर में 67 रन देकर दो विकेट लिए. (फोटो: पीटीआई)
  • बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: जसप्रीत बुमराह ने बदल दिया ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट इतिहास, 1952 के बाद पहली बार हुआ ऐसा
    जवाब में आस्ट्रेलिया के पास बुमराह की बेहतरीन गेंदों का कोई जवाब नहीं था. दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में शुमार बुमराह ने दस ओवर में 17 रन देकर चार विकेट लिए. मोहम्मद सिराज ने नौ ओवर में 17 रन देकर दो और पहला मैच खेल रहे हर्षित राणा ने आठ ओवर में 33 रन देकर एक विकेट लिया. (फोटो: पीटीआई)
  • बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: जसप्रीत बुमराह ने बदल दिया ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट इतिहास, 1952 के बाद पहली बार हुआ ऐसा
    टेस्ट में पदार्पण कर रहे नाथन मैकस्वीनी (10) को बुमराह ने एलबीडब्ल्यू आउट किया. वहीं उस्मान ख्वाजा (आठ) भी बुमराह की विकेट पर पड़ती खूबसूरत गेंद का शिकार हुए. मार्नस लाबुशेन का कैच टपकाने वाले विराट कोहली ने इस बार कोई गलती नहीं की. खराब फॉर्म से जूझ रहे स्टीव स्मिथ (0) पहली ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए. (फोटो: पीटीआई)
  • बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: जसप्रीत बुमराह ने बदल दिया ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट इतिहास, 1952 के बाद पहली बार हुआ ऐसा
    बुमराह ने दबाव बनाया जिसका फायदा बाकी गेंदबाजों को भी मिला. राणा ने मिडिल स्टम्प पर जाती गेंद पर ट्रेविस हेड (11) का विकेट चटकाया. आस्ट्रेलिया के चार विकेट 31 रन पर गिर गए थे. लाबुशेन ने खाता खोलने के लिये 24 गेंद खेल डाली. वह 52 गेंद में दो रन बनाकर सिराज की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए. मिचेल मार्श को उन्होंने स्लिप में केएल राहुल के आथों लपकवाया. बुमराह ने अपने आखिरी स्पैल में कमिंस का विकेट लिया. (फोटो: पीटीआई)
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com