विज्ञापन

बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्‍चन को Happy 75th Birthday...

बॉलीवुड के 'एंग्री यंग मैन' से 'पीकू' के भास्‍कर दा तक का किरदार निभाने वाले अमिताभ बच्‍चन बॉलीवुड में पिछले 4 दशकों से सक्रिय हैं. बॉलीवुड के यह 'शहंशाह' आज पूरे 75 साल के हो गए हैं.

Gallery View
  • बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्‍चन को Happy 75th Birthday...
    अमिताभ बच्‍चन भारतीय सिनेमा का एक ऐसा नाम हैं, जिन्‍होंने फिल्‍मों के हर दौर में अपनी एक अलग पहचान बनायी. 150 से भी ज्‍याद फिल्‍मों में नजर आ चुके अमिताभ बच्‍चन ने जब टीवी पर कदम रखा तो 'सरकार' के इस अंदाज के भी लोग फैन हो गए.
  • बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्‍चन को Happy 75th Birthday...
    अमिताभ बच्चन आज 75 वर्ष के हो गए हैं. उनका जन्म 11 अक्टूबर, 1942 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद मे हुआ था. उनके पिता जानेमाने हिंदी के कवि हरिवंश राय बच्‍चन हैं.
  • बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्‍चन को Happy 75th Birthday...
    अमिताभ बच्‍चन ने अपनी कोस्‍टार जया बच्‍चन से शादी की. इन दोनों के बीच प्‍यार की शुरुआत 1972 की फिल्‍म 'एक नजर' से हुई और इस जोड़े ने 3 जून, 1973 में 'जंजीर' की सफलता के बाद शादी कर ली थी.
  • बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्‍चन को Happy 75th Birthday...
    अमिताभ और जया की पहली संतान, उनकी बेटी श्‍वेता का जन्‍म 17 मार्च, 1974 में हुआ. श्‍वेता बच्‍चन ने दिल्‍ली के बिजनेसमैन राज निखिल नंदा से शादी की है.
  • बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्‍चन को Happy 75th Birthday...
    अमिताभ के बेटे अभिषेक बच्‍चन का जन्‍म 5 जनवरी, 1976 को हुआ. अभिषेक ने फिल्‍मों को अपना करियर चुना और मिस वर्ल्‍ड रह चुकी एश्‍वर्या राय से शादी की.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com