देसी सुपरफूड 2022: सेहत के लिए हैं बेहद फायदेमंद ये 5 अनाज
बीते कुछ सालों से कई ऐसे भारतीय खाने हैं जिनका उपयोग स्वस्थ रहने के लिए किया जाता है. इन्ही में से एक है बाजरा. बाजरे में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो काफी फायदेमंद है. इसे सुपरफूड कहना भी गलत नहीं होगा.आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे अनाज जो स्वास्थय को लाभ पहुंचाते हैं.
-
रागीरागी, जिसे फिंगर मिलेट भी कहा जाता है, चावल या गेहूं से ज्यादा यह हेल्दी माना जाता है. यह प्रोटीन, अमीनो एसिड, आयरन और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो हमें भीतर से पोषण देने में मदद करता है. आप रागी से रोटी, चकली, चिप्स आदि बना सकते हैं.
-
ज्वारजिसे ज्वार बाजरा भी कहा जाता है, आयरन, प्रोटीन से भरपूर होता है. इसमें पोलीकोसैनोसल नामक यौगिक भी होता है, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है. रोटी बनाने के लिये आप गेहूँ के स्थान पर ज्वार का आटे का प्रयोग कर सकते हैं.