विज्ञापन
5 years ago

Tokyo Olympics Day-3 Live: आस्ट्रेलिया ने टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) की पुरुष हॉकी (Hockey) प्रतियोगिता में रविवार को यहां भारत को 7-1 से करारी शिकस्त दी. पिछले मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराने वाली भारतीय टीम इस मैच में बेजान नजर आयी। आस्ट्रेलिया हर विभाग में उससे अव्वल साबित हुआ. आस्ट्रेलिया की तरफ से डेनियल बील (10वें), जेरेमी हेवार्ड (21वें), फ्लिन ओगलीवी (23वें), जोशुआ बेल्ट्ज (26वें), ब्लैक गोवर्स (40वें और 42वें) और टिम ब्रांड (51वें मिनट) ने गोल किये. भारत के लिये दिलप्रीत सिंह ने 34वें मिनट में एकमात्र गोल किया. भारत पूल ए का अपना अगला मैच 27 जुलाई को स्पेन से खेलेगा.

पीवी सिधु को मिली जीत

भारत की पदक उम्मीद विश्व चैम्पियन पी वी सिंधू (PV Sindhu) ने तोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) बैडमिंटन महिला एकल वर्ग में इस्राइल की सेनिया पोलिकारपोवा पर सीधे गेमों में आसान जीत दर्ज करके अपने अभियान की शुरूआत की.

मैरी कॉम को मिली जीत

दूसरी ओर भारत की सबसे बेहतरीन बॉक्सर मैरी कॉम ने जीत के साथ शुरूआत की है, अपने पहले ही मुकाबले में अनुभवी मैरी कॉम ने विरोधी खिलाड़ी को आसानी के साथ मात देखकर यह मुकाबला जीत लिया है. अब मैरी कॉ़म जीत के साथ ही अगले राउंड में पहुंच गईं हैं. मैरी कॉम अपना आखिरी ओलंपिक खेल रहीं हैं. छह बार की विश्व चैम्पियन एम सी मैरीकॉम ने 51 किग्रा फ्लाइवेट वर्ग के राउंड 32 मुकाबले में डोमेनिका गणराज्य की मिगुएलिना हर्नांडिज गार्सिया को आसानी से 4 - 1 से शिकस्त दी.

सानिया मिर्जा और अंकिता रैना की जोड़ी हारी

भारत की सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और अंकिता रैना (Ankita Raina) की जोड़ी टोक्यो ओलंपिक टेनिस महिला युगल स्पर्धा (Tokyo Olympics) के पहले दौर में हार गई हैं तो वहीं पीवी सिंधु ने कमाल का परफॉर्मेंस कर अपना पहला मैच जीत लिया है. इसके अलावा मनु भाकर को शूटिंग में हार का सामना करना पड़ा है. तीसरे दिन भारत की ओर से पहले इवेंट में 10 मीटर एयर पिस्टर मनु भाकर और यशस्विनी देसवाल फाइऩल में जगह बनाने से चूक गई हैं.

मनु भाकर नहीं कर पाई क्वालीफाई

मनु भाकर और देसवाल दोनों ही फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाईं. मनु भाकर 575 अंक के साथ 12वें स्थान पर रहीं और देसवाल 574 अंकों के साथ 13वें स्थान पर रहें. वहीं. बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने एकतरफे मुकाबले में जीत दर्ज कर मेडल की उम्मीद को बनाए रखा है.इसके अलावा भारत की सानिया मिर्जा और अंकिता रैना की जोड़ी रविवार को तोक्यो ओलंपिक महिला युगल के पहले दौर में उक्रेन की नादिया और लियुडमाइला किचेनोक बहनों से हार गई. सानिया और अंकिता ने पहला सेट 6 . 0 से जीतकर शानदार शुरूआत की लेकिन अगले दो सेट में लय कायम नहीं रख सकी.  भारतीय जोड़ी करीब डेढ घंटे तक चला यह मुकाबला 6 . 0, 7 . 6, 10 . 8 से हार गई. 

Tokyo Olympics Day-3 Live UPDATES

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Other Sports, Tatsumi Water Polo Centre, Olympics 2020
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com