विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2024

''वह हॉकी खेलने का इतना दीवाना था'', खाना छोड़ अभ्यास के लिए भाग जाते थे मंदीप सिंह, जानें उनसे जुड़े कुछ अनसुने किस्से

Mandeep Singh, Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक का आगाज जल्द होने वाला है. भारतीय हॉकी टीम से देश को काफी उम्मीदें हैं. इस बीच पेरिस ओलंपिक से पहले भारतीय हॉकी फॉरवर्ड मंदीप सिंह की बहन भूपिंदरजीत कौर ने अपने भाई से जुड़े कई दिलचस्प किस्से 'हॉकी ते चर्चा' पर शेयर किए हैं.

''वह हॉकी खेलने का इतना दीवाना था'', खाना छोड़ अभ्यास के लिए भाग जाते थे मंदीप सिंह, जानें उनसे जुड़े कुछ अनसुने किस्से
Mandeep Singh

Mandeep Singh, Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक का आगाज जल्द होने वाला है. भारतीय हॉकी टीम से देश को काफी उम्मीदें हैं. इस बीच पेरिस ओलंपिक से पहले भारतीय हॉकी फॉरवर्ड मंदीप सिंह की बहन भूपिंदरजीत कौर ने अपने भाई से जुड़े कई दिलचस्प किस्से 'हॉकी ते चर्चा' पर शेयर किए. मंदीप, एक फॉरवर्ड हैं, जो अपने कौशल और टीम में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए जाने जाते हैं. उनके नाम 2016 में जूनियर विश्व कप खिताब, 2017 में एशिया कप (स्वर्ण), 2018 और 2023 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी खिताब, बर्मिंघम में 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों में रजत, 2023 में एशियाई खेलों में स्वर्ण और 2021 में टोक्यो ओलंपिक खेलों में ऐतिहासिक कांस्य पदक शामिल हैं.

भारतीय हॉकी फॉरवर्ड मंदीप सिंह की बहन भूपिंदरजीत कौर हॉकी के प्रति अपने भाई के अटूट समर्पण पर पुरानी यादें शेयर करती है. वह मंदीप के शुरुआती दिनों को याद करते हुए हॉकी के प्रति उसके बचपन के जुनून की दिलचस्प किस्से सुनाती हैं.

हॉकी ते चर्चा: फैमिलिया पॉडकास्ट सीरीज में उन्होंने कहा, "वह हॉकी खेलने का इतना दीवाना था कि वह स्कूल से घर आता, खाना छोड़ देता और सीधे अभ्यास के लिए चला जाता. जैसे-जैसे मंदीप बड़ा होता गया, उसकी प्रतिबद्धता और गहरी होती गई."

कौर ने खेल के प्रति मंदीप के समर्पण को उजागर करते हुए कहा, "अभी भी जब भी मैं ब्रेक के दौरान उससे बात करती हूं, तो वह कहता है कि उसे घर पर मज़ा आता है, लेकिन 15 दिनों के बाद उसे कैंप की याद आने लगती है."

अपनी पेशेवर प्रतिबद्धताओं के बावजूद, मंदीप अपनी जड़ों और परिवार से गहराई से जुड़ा हुआ है. मंदीप की बहन ने बताया कि कैसे उसे एक सेलिब्रिटी के रूप में व्यवहार किए जाने पर शर्म आती है.

उन्होंने कहा, "वह एक स्टार के बजाय एक साधारण लड़के के रूप में देखा जाना पसंद करता है." इसके अलावा, कौर ने टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम के कांस्य पदक जीतने पर घर पर मनाए गए जश्न को भी याद किया. पेरिस ओलंपिक 2024 को देखते हुए, कौर ने टीम की क्षमताओं और स्वर्ण पदक जीतने की उनकी चाहत पर भरोसा जताया.

यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: भारतीय ओलंपिक पदक विजेताओं की पूरी लिस्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com