विज्ञापन
This Article is From Dec 29, 2017

मुंबई कमला मिल्स में भीषण आग : टल सकता था हादसा यदि BMC ने इन शिकायतों पर ध्यान दिया होता... ?

मुंबई के सामाजिक कार्यकर्ता मंगेश कालसकर का कहना है कि मैंने कमला मिल परिसर में हुए अवैध निर्माण की जानकारी कई बार दी थी.

मुंबई कमला मिल्स में भीषण आग : टल सकता था हादसा यदि BMC ने इन शिकायतों पर ध्यान दिया होता... ?
मुंबई कमला मिल्स में भीषण आग : टल सकता था हादसा यदि शिकायतों पर ध्यान दिया होता- (मंगेश कालसकर फोटो)
  • मुंबई में कमला मिल्स कंपाउंड में आग लगने से 14 लोगों की जान चली गई
  • एक सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि बीएससी को उन्होंने कई बार शिकायत की थी
  • उन्होंने कहा कि बीएमसी का कहना था कि सब ठीक है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: मुंबई में बीती रात कमला मिल्स परिसर में लगी आग की असल वजह क्या है? खबर लिखे जाने तक इसका जवाब आना बाकी है. लेकिन, इस बीच मुंबई के सामाजिक कार्यकर्ता मंगेश कालसकर का कहना है कि मैंने कमला मिल परिसर में हुए अवैध निर्माण की जानकारी कई बार बीएमसी को दी लेकिन हर बार बीएमसी ने यही कहा कि वहां कुछ भी गड़बड़ नहीं है. बता दें कि मोजोस लाउंज में लगी आग की वजह से 14 लोगों की मौत हो गई है. सभी की मौत दम घुटने से हुई है. ये आंकड़ा और बढ़ सकता है.

पीएम मोदी और राष्ट्रपति कोविंद ने गहरी संवेदना व्यक्त की
 
वहीं, गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने कहा है कि यह बेहद दुखद हादसा है. दोषियों के खिलाफ बीएमसी और  राज्य सरकार कार्रवाई करेंगी. मरने वालों में 11 महिलाएं और 3 पुरुष हैं. ज़्यादातर 22 से 30 साल के लोग हैं. हादसे में 12 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं. केईएम अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया है, जहां चार की हालत गंभीर बनी हुई है.  

इस हादसे में 11 महिला और तीन पुरुष की मौत हुई है.
परमिला (महिला)
तेजल गांधी (महिला, 36)
खुशबू बंसल (महिला)
विश्‍वा ललानी (पुरुष, 23)
पारुल लकड़वाला (महिला, 49)
धारिया ललवानी (पुरुष, 26)
किंजल शाह (महिला, 21)
कविता धरानी (महिला, 36)
शेफाली (महिला)
यशा ठक्‍कर (महिला,22)
सरबजीत परेला (पुरुष)
प्राची खत्री (महिला, 30)
मनीषा शाह (महिला, 47)
प्रीति राजगिरा (महिला, 61)

VIDEO- मुंबई में कमला मिल कंपाउंड में आग, कई लोगों की मौत

कमला मिल्स परिसर से कई समाचार चैनल भी संचालित होते हैं. आग से उनके उपकरणों को नुकसान न हो इस लिए उन्होंने अपने ब्रॉडकास्ट को भी बंद कर दिया गया है.

इनपुट : ANI

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com