विज्ञापन
This Article is From Apr 27, 2025

मुंबई में ED ऑफिस की इमारत में लगी भीषण आग

मुंबई के ईडी दफ्तर में बीती रात भीषण आग लग गई. आग को लेवल-3 की श्रेणी का घोषित किया है. दमकल विभाग के कई दल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया.

मुंबई में ED ऑफिस की इमारत में लगी भीषण आग
मुंबई के ईडी दफ्तर में लगी भीषण आग
मुंबई:

दक्षिण मुंबई के ‘बलार्ड एस्टेट' इलाके में शनिवार देर रात प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कार्यालय की इमारत में भीषण आग लग गई. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार देर रात दो बजकर 31 मिनट पर दमकल विभाग को कुरिमभॉय रोड पर ग्रैंड होटल के पास बहुमंजिला इमारत ‘कैसर-ए-हिंद' में आग लगने की सूचना मिली. इसी इमारत में प्रवर्तन निदेशालय का ऑफिस है.

आग को लेवल-3 की श्रेणी का घोषित किया है.दमकल विभाग के कई दल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया. दमकल विभाग के नियंत्रण कक्ष ने पुष्टि की कि करीब साढ़े तीन बजे आग ‘स्तर-2' तक बढ़ गई जिसे आम तौर पर भीषण आग माना जाता है.

एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि आग पांच मंजिला इमारत की चौथी मंजिल तक सीमित रही. अधिकारी ने बताया कि आठ दमकल गाड़ियां, छह टैंकर, एक बचाव वैन, एक त्वरित प्रतिक्रिया वाहन और एक एम्बुलेंस समेत अन्य राहत संसाधनों को मौके पर तैनात किया गया. अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ED Office Fire, ED Office Building In Mumbai, Mumbai Fire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com