- बालाघाट में नाइट कर्फ्यू का ऐलान
- रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू
- महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहे कोरोना केस
महाराष्ट्र में कोरोनावायरस (Maharashtra Covid 19) के मामले एक बार फिर बढ़ रहे हैं. राज्य सरकार एहतियातन सभी संभव कदम उठा रही है. अमरावती (Lockdown in Amravati) में एक हफ्ते का लॉकडाउन लगाया गया है. वहीं महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की सीमा से लगते जिले बालाघाट (Night Curfew in Balaghat) में नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया गया है. कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा. जिला मजिस्ट्रेट ने कोरोना से बचाव को लेकर धारा 144 भी लागू की है.
बालाघाट के जिलाधिकारी दीपक आर्य ने आज (मंगलवार) यह आदेश जारी किया है. अधिसूचना जारी करते हुए बताया गया है कि महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते यह फैसला लिया गया है. DM ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करने और मास्क पहनने के लिए कहा है. आदेश में ऐसा न करने पर कार्रवाई की बात कही गई है. सार्वजनिक कार्यक्रम आदि के लिए प्रशासन से मंजूरी लेना अनिवार्य होगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कोरोना का कहर : पुणे में स्कूल-कॉलेज बंद, रात 11 के बाद बेवजह घूमने की इजाजत नहीं
बताते चलें कि महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोनावायरस के 5,210 नए मामले सामने आए और मुंबई महानगर क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में महामारी से किसी की भी मौत नहीं हुई. स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी. इससे पहले लगातार तीन दिन तक प्रतिदिन संक्रमण के 6000 से अधिक मामले सामने आ रहे थे. एक आधिकारिक वक्तव्य के अनुसार, नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल मामले बढ़कर 21,06,094 हो गए. सोमवार को मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में 1,364 नए मामले सामने आए और विदर्भ क्षेत्र के अकोला सर्कल में 1,154 मामले सामने आए.
गुजरात के 4 शहरों में नाइट कर्फ्यू को 28 फरवरी तक बढ़ाया गया
राज्य सरकार के अनुसार, सोमवार को कोविड-19 से 18 और मरीजों की मौत हो गई, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 51,806 हो गई. बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के आंकड़ों के अनुसार, मुंबई में कोविड-19 से चार और मरीजों की मौत हो गई. राज्य में अब तक 19,99,982 मरीज ठीक हो चुके हैं. महाराष्ट्र में अभी 52,956 मरीज उपचाराधीन हैं.
VIDEO: कोरोनावायरस : पुणे में स्कूल, कॉलेज और कोचिंग 28 फरवरी तक बंद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं