विज्ञापन
This Article is From Apr 28, 2020

COVID-19: इंदौर में कोरोनावायरस से मरने वालों का आकंड़ा 63 पर पहुंचा, 165 नए मामले आए सामने

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) प्रवीण जड़िया ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित तीन मरीजों की पिछले तीन दिन में शहर के अलग-अलग अस्पतालों में मौत हुई. इनमें 60 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय पुरुष और 63 वर्षीय पुरुष शामिल हैं.

COVID-19: इंदौर में कोरोनावायरस से मरने वालों का आकंड़ा 63 पर पहुंचा, 165 नए मामले आए सामने
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • इंदौर में इस महामारी से तीन और मरीजों की मौत
  • कोरोनावायरस से दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 63 हो गई
  • पिछले तीन दिन में शहर के अलग-अलग अस्पतालों में मौत हुई
इंदौर:

देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी से तीन और मरीजों की मौत की सोमवार देर रात पुष्टि की गई. नतीजतन जिले में महामारी की जद में आने के बाद दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 63 हो गई है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) प्रवीण जड़िया ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित तीन मरीजों की पिछले तीन दिन में शहर के अलग-अलग अस्पतालों में मौत हुई. इनमें 60 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय पुरुष और 63 वर्षीय पुरुष शामिल हैं. उन्होंने बताया कि तीनों मरीजों को मधुमेह, उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन), हृदय संबंधी विकार और अन्य पुरानी बीमारियां भी थीं.

CMHO ने बताया कि इंदौर के साथ ही पुडुचेरी और अहमदाबाद की प्रयोगशालाओं से आई रिपोर्टों में जिले में कोविड-19 के 165 नए मरीज मिले हैं. इसके बाद इनकी तादाद 1,207 से बढ़कर 1,372 पर पहुंच गई है. इनमें से 134 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है. आंकड़ों की गणना के मुताबिक, जिले में कोविड-19 के मरीजों की मरीजों की मृत्यु दर सोमवार देर रात तक की स्थिति में 4.59 प्रतिशत थी.

दिल्लीवासियों पर कोरोना फैलाने का आरोप लगाने के बाद हरियाणा ने राजधानी से लगे सभी बॉर्डर किए सील

बता दें, जिले में इस महामारी के मरीजों की मृत्यु दर पिछले कई दिन से राष्ट्रीय औसत से ज्यादा बनी हुई है. इंदौर में कोरोना वायरस का पहला मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि जिले के अन्य स्थानों पर सख्त लॉकडाउन लागू है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MP Coronavirus Updates, Coronavirus In Mdhya Pradesh, Coronavirus Indore News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com