छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के एक प्राथमिक स्कूल में सांप के काटने से दो छात्राओं की शुक्रवार को मौत हो गई. घटना के बाद दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है. जशपुर जिले के अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले में बगीचा तहसील के टटकेला गांव के शासकीय प्राथमिक शाला में दो छात्राओं पायल (10 वर्ष) और पार्वती (10 वर्ष) को जहरीले सांप ने काट लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई है. बगीचा के शिक्षा अधिकारी एम आर यादव ने बताया कि सुबह जब तीसरी कक्षा की दोनों छात्रा स्कूल में थीं तब उन्हें जहरीले सांप ने काट लिया. जब इसकी जानकारी शिक्षकों को मिली तब उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. यादव ने बताया कि बगीचा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के दौरान पायल की मौत हो गई. वहीं अन्य छात्रा पार्वती को उपचार के लिए अम्बिकापुर भेजा गया.
14 फुट लंबे किंग कोबरा को सामने देख हर कोई रह गया सन्न, अगर डंस ले सांप तो तुरंत अपनाएं ये उपाय
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि टटकेला गांव के प्राथमिक स्कूल में सांप के काटने से दो छात्राओं की मौत के मामले में वहां के शिक्षकों की लापरवाही सामने आई है. स्कूल में पदस्थ प्रधान अध्यापक हटकेश्वर यादव बगैर सूचना के अनुपस्थित थे जबकि शिक्षिका अनुपमा तिर्की ने सर्पदंश की घटना की सूचना के बाद भी छात्राओं को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र नहीं भेजा. यादव ने बताया कि इस मामले में लापरवाही बरतने वाले दोनों शिक्षकों को निलंबित करने की अनुशंसा की गई थी. बाद में जिला प्रशासन द्वारा शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. मामले के दंडाधिकारी जांच के आदेश दिए गए हैं. उधर, पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं