विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2018

उद्धव ठाकरे का बीजेपी पर अटैक, बोले- देश में महिलाएं असुरक्षित हैं और आप गायों को बचा रहे हैं

भाजपा अध्यक्ष द्वारा अपने कार्यकर्ताओं को अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी करने के बाद से शिवसेना और बीजेपी में रार बढ़ गई है.

उद्धव ठाकरे का बीजेपी पर अटैक, बोले- देश में महिलाएं असुरक्षित हैं और आप गायों को बचा रहे हैं
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)
  • उद्धव ठाकरे का बीजेपी पर अटैक
  • बोले- देश में महिलाएं असुरक्षित हैं और आप गायों को बचा रहे हैं
  • उद्धव ठाकरे ने सामना को दिए इंटरव्यू में यह बातें कही
मुंबई: भाजपा अध्यक्ष द्वारा अपने कार्यकर्ताओं को अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी करने के बाद से शिवसेना और बीजेपी में रार बढ़ गई है. शिवसेना अध्यक्ष ने भी साफ कर दिया कि उनकी पार्टी 2019 लोकसभा चुनाव खुद के दम पर लड़ेगी. शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने अपने मुखपत्र सामना को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि हम सरकार का हिस्सा हैं, लेकिन यदि कुछ गलत है तो हम निश्चित रूप से उस बारे में बात करेंगे. हम ‘ भारतीय जनता ’ के मित्र हैं, किसी ‘पार्टी’ के नहीं. 

यह भी पढ़ें: शिवसेना का बीजेपी पर हमला, कहा- नोटबंदी पर तत्काल निर्णय हुआ, राममंदिर पर क्यों नहीं

उन्होंने कहा भाजपा नीत सरकारों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि देशभर में भीड़ द्वारा गौ रक्षा के नाम पर पीट-पीटकर हत्याएं की जा रही है और सरकार इस पर कुछ कदम नहीं उठा रही है. ठाकरे ने कहा गायों को बचाने के नाम पर अगर आप अपना ध्यान इस बात पर दे रहे हैं कि कोई गौमांस खा रहा है या नहीं, तो यह शर्मनाक है, यह हिन्दुत्व नहीं है. इस देश में , गायें सुरक्षित हैं लेकिन महिलाएं नहीं. उन्होंने कहा देश में जिस हिन्दुत्व के विचार का पालन किया जा रहा है, मैं उसे स्वीकार नहीं करता. हमारी महिलाएं असुरक्षित हैं और आप गायों को बचा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें :  शिवसेना ने मोदी-फडणवीस को बताया तानाशाह, कहा- इमरजेंसी के खिलाफ शोर सिर्फ तमाशा

उद्धव ने कहा (शिवसेना) कभी नहीं कहती कि गौवध किया जाना चाहिए, लेकिन गायों को बचाने की कोशिश में भारत महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित देश बन गया है, यह शर्मनाक है.

VIDEO: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने इंटरव्यू में बीजेपी और मोदी पर साधा निशाना
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uddhav Thackeray, Shivsena
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com