विज्ञापन
This Article is From Nov 10, 2018

शहरों के नाम बदलने पर शिवसेना का बड़ा हमला, कहा- लोकसभा चुनाव से पहले यह बीजेपी का लॉलीपॉप है

शिवसेना ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के शहरों का पुन:नामकरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अगले साल के लोकसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने के लिए ‘लॉलीपॉप’ है.

शहरों के नाम बदलने पर शिवसेना का बड़ा हमला, कहा- लोकसभा चुनाव से पहले यह बीजेपी का लॉलीपॉप है
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो).
  • शहरों के नाम बदलने पर शिवसेना का बड़ा हमला
  • कहा- लोकसभा चुनाव से पहले यह बीजेपी का लॉलीपॉप है
  • शिवसेना ने कहा कि बीजेपी लोगों को गुमराह कर रही है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: शिवसेना ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के शहरों का पुन:नामकरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अगले साल के लोकसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने के लिए ‘लॉलीपॉप' है. पार्टी ने अपने मुखपत्र ‘सामना' में भगवान राम की मूर्ति बनाने की आदित्यनाथ की घोषणा को लेकर भी उनकी निंदा की और कहा कि सरकार लोगों को गुमराह करने के लिए अयोध्या कार्ड खेल रही है क्योंकि वह सभी मोर्चो पर विफल रही है. 

क्या अब 'आगरा' भी हो जाएगा 'अग्रवाल'? मुजफ्फरनगर के बाद अब ताजनगरी के नाम बदलने की भी मांग

पार्टी ने कहा, ‘‘योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति बनायी जाएगी. उन्होंने फैजाबाद (जिले) का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया और उससे पहले इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया था. लेकिन सैकड़ों शहीद कारसेवकों की मांग राममंदिर थी न कि उनकी मूर्ति.'' उसने कहा, ‘‘लेकिन सरकार ने बस फैजाबाद को नया नाम और मूर्ति दी. यह आगामी आम चुनाव के मद्देनजर भाजपा का लॉलीपॉप है.'' 

VIDEO: क्या अब नाम बदलने की बारी मुजफ्फरनगर की है?
शिवसेना ने मांग की कि सरकार राममंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने के लिए संसद में नया कानून लाए.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com