विज्ञापन
This Article is From Nov 06, 2019

महाराष्ट्र के सियासी संग्राम के बीच शिवसेना का नया ट्वीट, 'जो लोग कुछ भी नहीं करते हैं, वो...'

महाराष्ट्र में जारी गतिरोध के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने बुधवार की सुबह ट्वीट किया, ''जो लोग कुछ भी नहीं करते हैं, वो कमाल करते हैं...''

महाराष्ट्र के सियासी संग्राम के बीच शिवसेना का नया ट्वीट, 'जो लोग कुछ भी नहीं करते हैं, वो...'
शिवसेना नेता संजय राउत (फाइल फोटो)
  • महाराष्ट्र में जारी है सियासी गतिरोध
  • शिवसेना-बीजेपी के बीच नहीं बन पाई है बात
  • इस बीच संजय राउत ने नया ट्वीट किया है
मुंबई/नई दिल्ली:

महाराष्‍ट्र में सरकार गठन को लेकर बीजेपी और शिवसेना के बीच रस्साकसी जारी है. एक तरफ, बीजेपी ने शिवसेना के साथ सरकार बनाने पर जोर देते हुए बातचीत के लिए 24 घंटे दरवाजे खुले होने का दावा किया और गेंद शिवसेना के पाले में डाल दी है. तो अब दूसरी तरफ, शिवसेना की तरफ से एक नया ट्वीट आया है, जिसके कई मायने निकाले जा रहे हैं. महाराष्ट्र में जारी गतिरोध के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने बुधवार की सुबह ट्वीट किया, ''जो लोग कुछ भी नहीं करते हैं, वो कमाल करते हैं...'' बता दें कि एक दिन पहले ही संजय राउत ने कहा था कि, 'मु्ख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा...महाराष्ट्र की राजनीति बदल रही है....आप खुद देखेंगे.' राउत ने कहा, 'जिसे आप हंगाम कह रहे हैं वो हंगामा नहीं है बल्कि न्याय और अधिकारों की लड़ाई है. जीत हमारी होगी.' 

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में सरकार गठन पर जारी गतिरोध के बीच एक दिन पहले ही शिवसेना नेता किशोर तिवारी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत को पत्र भी लिखा था. पत्र में उन्होंने कहा है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बीजेपी और शिवसेना के बीच चल रहे सत्ता संघर्ष को सुलझाने की जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए.  भागवत को लिखे पत्र में तिवारी ने कहा कि RSS प्रमुख को इस स्थिति का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए और महाराष्ट्र में सरकार गठन में गतिरोध दूर करने के लिए हस्तक्षेप करना चाहिए, उन्होंने कहा कि लोग इस मुद्दे पर संघ की 'चुप्पी' से चिंतित हैं. गौरतलब है कि महाराष्ट्र की सियासी स्थिति पर बीते कई दिनों से शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में संपादकीय छप रहा था. हालांकि आज का संपादीय चक्रवाती तूफान पर है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Devendra Fadnavis, Sanjay Raut, Maharashtra, BJP Shiv Sena
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com