विज्ञापन

पुणे में 4 साल की बच्ची से दरिंदगी व हत्या, CM फडणवीस बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस, लाेगों में गुस्सा

Pune Child Rape and Murder Case: पुणे के नसरापुर में 4 साल की बच्ची से रेप और हत्या के बाद भारी आक्रोश. आरोपी गिरफ्तार, सरकार ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई का ऐलान. पढ़िए पूरी खबर.

पुणे में 4 साल की बच्ची से दरिंदगी व हत्या, CM फडणवीस बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस, लाेगों में गुस्सा
पुणे के नसरापुर में बच्ची से रेप‑हत्या, आरोपी गिरफ्तार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगी मामला

Pune Child Rape and Murder Case: महाराष्ट्र के पुणे जिले के नसरापुर इलाके में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और हत्या की घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है. बच्ची के साथ हुई इस अमानवीय वारदात के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग की. आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है और उसे आज दोपहर 3 बजे अदालत में पेश किया जाएगा. सरकार और प्रशासन पर दबाव बढ़ता देख मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी मामले में त्वरित और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है. इस घटना को लेकर समाज के हर वर्ग में गहरा आक्रोश और पीड़ा देखने को मिल रही है. पुणे से NDTV के लिए अजिंक्य पाटिल की रिपोर्ट.

CM फडणवीस का बयान: फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे की इस घटना पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि पीड़ित बच्ची की उम्र करीब 3 से 3.5 साल है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज रहे हैं. मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा, विशेष सरकारी वकील नियुक्त किया जाएगा और दोषी को जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी.

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

पुणे ग्रामीण के एसपी संदीप सिंह गिल ने बताया कि आरोपी दिहाड़ी मजदूर है और आस-पास के गांवों में काम करता था. उसके खिलाफ पहले भी दो मामले दर्ज हो चुके हैं. वर्ष 1998 में छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था, वहीं वर्ष 2015 में पॉक्सो एक्ट के तहत केस, जिसमें बाद में वह बरी हो गया.

वारदात के दिन यानी शुक्रवार का पूरा घटनाक्रम

  • दोपहर 3:00 बजे: बच्ची को आखिरी बार नसरापुर के राम मंदिर इलाके के पास देखा गया
  • 3:45 बजे: बच्ची घर नहीं लौटी, नानी ने तलाश शुरू की
  • 4:00 बजे: ग्रामीण बच्ची की खोज में जुटे
  • 4:30 बजे: सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बच्ची को तबेले की ओर ले जाता दिखा
  • 5:30 बजे: ग्रामीणों ने बनेश्वर फाटा से आरोपी को पकड़ा
  • 6:00 बजे: तबेले में गोबर के ढेर के नीचे से बच्ची का शव बरामद
  • 7:00 बजे: नाराज ग्रामीणों ने पुलिस का घेराव किया
  • 8:00 बजे: राजगड पुलिस स्टेशन का घेराव
  • 9:00 बजे: बेंगलुरु हाईवे पर ‘रास्ता रोको' आंदोलन
  • 11:00 बजे: एसपी संदीप सिंह गिल मौके पर पहुंचे, लिखित आश्वासन के बाद चक्काजाम समाप्त
Pune Child Rape and Murder Case: पुणे में बच्ची के साथ रेप और हत्या का मामला

Pune Child Rape and Murder Case: पुणे में बच्ची के साथ रेप और हत्या का मामला

शनिवार को आक्रोश और प्रदर्शन

  • सुबह 7:00 बजे: नसरापुर में पूरी तरह ‘गांव बंद'
  • 9:00 बजे: फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए
  • 10:00 बजे: भैरवनाथ मंदिर से बड़ा विरोध मोर्चा
  • 11:00 बजे: मोर्चा सुपर बाजार इलाके में सभा में बदला
  • 11:45 बजे: विधायक शंकर मांडेकर पहुंचे, कार्रवाई का भरोसा
  • 12:15 बजे: पूर्व विधायक संग्राम थोपटे का फास्ट ट्रैक कोर्ट का आश्वासन
  • 12:40 बजे: विधायकों के अनुरोध पर मोर्चा स्थगित
  • 1:30 बजे: विधायक रोहित पवार नसरापुर पहुंचे, परिवार से मुलाकात

ग्रामीणों में गुस्सा, कड़ी सजा की मांग

इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है. ग्रामीण आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग पर अड़े हैं. पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

यह भी पढ़ें : पालघर में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा, दोस्त की मौत के बाद युवक ने की आत्महत्या; देखिए घटना का CCTV वीडियो

यह भी पढ़ें : नाशिक जल संकट: 180 गांव टैंकरों के भरोसे, जल जीवन मिशन फेल? पेठ तालुका के आदिवासी बूंद‑बूंद को मोहताज

यह भी पढ़ें : इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर; पहले चरण का भूमिपूजन, CM मोहन ने कहा- किसानों को मिलेगा इस योजना का लाभ

यह भी पढ़ें : IPL 2026: किंग कोहली के फैन्स का इंतजार खत्म; रायपुर में RCB के दो मैच, टिकट ऐसे मिलेगी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pune Rape And Murder Case, Girl Child Rape And Murder, Maharashtra, Pune News, Devendra Fadnavis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com