विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2017

मुंबई में आज भी भारी बारिश होने का अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद, लोगों से घर में रहने को कहा गया

फिलहाल बुधवार के लिए सरकार की ओर से स्कूल कॉलेज बंद रखने का ऐलान किया गया है और केवल इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े लोगों को दफ्तर आने के लिए कहा गया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुद इस संबंध में अलर्ट रहने को कहा है. उन्होंने लोगों से घर पर रहने की सलाह दी है. 

मुंबई में आज भी भारी बारिश होने का अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद, लोगों से घर में रहने को कहा गया
मुंबई में भारी बारिश से लगा ट्रैफिक जाम.
  • मुंबई में सोमवार से तेज बारिश का दौर जारी है
  • मंगलवार को हाइटाइड की चेतावनी जारी थी
  • कई उड़ानें हुई थी रद्द, यातायात हुआ था प्रभावित.
नई दिल्ली: मुंबई में सोमवार से जारी भारी बारिश का दौर बुधवार तक बने रहने की चेतावनी दे गई है. प्रशासन ने रेड अलर्ट घोषित कर रखा है. मंगलवार को हाइटाइड की वजह से भी चेतावनी दी गई थी. शहर की लाइफ लाइन मुंबई लोकल में भी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. साथ ही कई पटरियों पर पानी भर गया था. हवाई यात्रा भी भारी बारिश के कारण प्रभावित हुई है. फिलहाल बुधवार के लिए सरकार की ओर से स्कूल कॉलेज बंद रखने का ऐलान किया गया है और केवल इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े लोगों को दफ्तर आने के लिए कहा गया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुद इस संबंध में अलर्ट रहने को कहा है. उन्होंने लोगों से घर पर रहने की सलाह दी है. 

मंगलवार को वर्ली-बांद्रा सी लिंक पर रोका गया ट्रैफिक देर शाम चालू कर दिया गया था. रात करीब 11 बजे मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि अब रोड पर ट्रेफिक कुछ सामान्य हो रहा है. एयरपोर्ट पर भी उड़ाने रोकी गई थी उसे फिर चालू कर दिया गया था. पूरे एयरपोर्ट को फिर नॉर्मल कर दिया गया है. मंगलवार को पहले दो उड़ाने रद्द कर दी गई थीं और तीन को अहमदाबाद डाइवर्ट कर दिया गया था. मुंबई में भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से अपील की है कि मंगलवार को जल्दी घर लौट जाएं. स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट के दफ्तर पहुंचे सीएम फडणवीस ने कहा, 'सभी सरकारी दफ्तरों को आदेश दिया गया है कर्मचारियों को जल्दी छुट्टी दे दी जाए. साथ ही निजी ऑफिस में काम करने वाले लोग भी जल्दी घर लौट जाएं.' मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि बेहद जरूर काम न हो तो लोग अपने घरों में रहें. हाईटाइड को देखते हुए लोगों को एहतियात बरतने को कहा गया था.

यह भी पढ़ें: मुंबई की सड़कों का नदी जैसा हाल, 4.35 पर हाईटाइड की चेतावनी, लोगों से घर में रहने की अपील, PHOTOS

ईस्टर्न एक्सप्रेसवे को क्लियर किया जा रहा है. सभी तीनों रेलवे लाइन - पश्चिम, मध्य एवं हार्बर- पर ट्रेनें देरी से चलीं जिससे उपनगरीय सेवाएं बाधित हुईं. करी रोड और परेल के बीच में पटरियों पर पानी भरने से लोकल ट्रेनें रुकीं थीं.

परेल एवं सायन के निचले इलाकों में जलजमाव की रिपोर्ट थी. सोमवार रात से लगातार हो रही बारिश के चलते पूर्वी एवं पश्चिमी एक्सप्रेस राजमार्ग, सायन-पनवेल राजमार्ग और एलबीएस मार्ग सहित सभी प्रमुख मार्गों पर यातायात जाम की रिपोर्ट मिली थी. हिंदमाता, लोअर परेल, कुर्ला जैसे निचले इलाक़ों में जगह-जगह जलजमाव की रिपोर्ट आई थी.

अब तक कुल 7 उड़ानें डाइवर्ट की गई हैं. उड़ानों को कैंसिल किया गया है. बचाव दलों को कई स्थानों पर तैनात कर दिया गया है. राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बुधवार को केवल इमरजेंसी ड्यूटी के कर्मचारी ही दफ्तर आएं. राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि बुधवार को स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. 
VIDEO: मुंबई में भारी बारिश के चलते अलर्ट

मुंबई के सांता क्रूज और कलीना में भी बिजली गई. मुंबई के कई इलाकों में बिजली गुल. डोंबिवली, ठाणे और मुलुंड में बिजली चली गई है.  रिलायंस एनर्जी ने कहा कि खतरे को भांपते हुए कुछ इलाके में बिजली काटी गई. बता दें कि एयर इंडिया ने मुंबई की उड़ानों के लिए यात्रियों को दी राहत. फ्लाइट कैंसिल करने पर कोई चार्ज नहीं. आगे की डेट पर यात्रा करने के लिए भी कोई चार्ज नहीं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Heavy Rain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com