विज्ञापन
This Article is From Jan 07, 2019

'लड़की आंख मारे' गाने पर सांसद ने स्कूली छात्राओं संग लगाए ठुमके, VIDEO आया सामने

सांसद भंडारा की एक स्कूल के समारोह में हिस्सा लेने गए थे. स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान सांसद मंच पर थे, जबकि कुछ स्कूली छात्राएं नृत्य कर रही थीं.

'लड़की आंख मारे' गाने पर सांसद ने स्कूली छात्राओं संग लगाए ठुमके, VIDEO आया सामने
भंडारा-गोंदिया से एनसीपी सांसद मधुकर कुकड़े.
  • एनसीपी सांसद मधुकर कुकड़े का सामने आया वीडियो
  • स्कूल कार्यक्रम में छात्राओं संग लगाए ठुमके
  • सांसद स्कूल के कार्यक्रम में गए थे
मुंबई:

महाराष्ट्र के भंडारा-गोंदिया (Bhandara-Gondiya) से एनसीपी सांसद मधुकर कुकड़े (Madhukar Kukade) का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह स्कूली छात्राओं संग ठुमके लगाते हुए दिख रहे हैं. सांसद भंडारा की एक स्कूल के समारोह में हिस्सा लेने गए थे. स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान सांसद मंच पर थे, जबकि कुछ स्कूली छात्राएं नृत्य कर रही थीं. तभी डांस कर रही छात्राओं के साथ सांसद भी आ गए और उन्होंने भी 'लड़की आंख मारे' गाने पर ठुमके लगाने शुरू कर दिए. इसके बाद वहां मौजूद बच्चों ने सांसद को डांस करते हुए देख शोर मचाना शुरु कर दिया. यह वीडियो शनिवार 5 जनवरी का है.

बता दें, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मधुकर कुकड़े ने भाजपा के हेमंत पटले को हरा दिया था. एनसीपी उम्मीदवार मधुकर कुकड़े ने हेमंत पटले को 48,097 वोट से शिकस्त दी थी.

साल 2014 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पटोले ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल को शिकस्त दी थी. लेकिन बाद में नाना एफ. पटोले ने संसद और पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था तथा इस साल की शुरुआत में कांग्रेस में शामिल हो गए थे. इसके बाद यह सीट खाली हो गई थी. उपचुनाव में भंडारा-गोंदिया सीट से 18 प्रत्याशी मैदान में थे.

VIDEO: दिल्ली के 5 सितारा होटल के लेडीज टॉयलेट में घुसा BSP के पूर्व सांसद का बेटा, टोका तो लड़की पर तानी पिस्टल

भाजपा में रहने के दौरान पटोले ने किसानों की समस्याओं के मुद्दे पर खुलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व भाजपा की आलोचना की थी और कहा था कि यह सभी चुनाव से पहले किए गए वादों से पलट गए हैं. उपचुनाव में भाजपा ने हेमंत पटेल अपना को उम्मीदवार बनाया था, जबकि एनसीपी ने कांग्रेस के समर्थन से मधुकर कुकडे को टिकट दिया था.

(इनपुट- ANI)

VIDEO में बीजेपी नेता की गुंडागर्दी कैद, दिव्यांग ने अखिलेश को वोट देने की बात की तो मुंह में डंडा घुसेड़ा

VIDEO- बीजेपी नेता की गुंडई का वीडियो वायरल

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhukar Kukade, Bhandara-Gondiya MP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com