विज्ञापन
This Article is From May 08, 2020

औरंगाबाद रेल हादसा : रेलवे ट्रैक पर मज़दूरों को देख लोको पायलट ने की थी ट्रेन रोकने की कोशिश, लेकिन...

महाराष्ट्र (Maharashtra Train Accident) के औरंगाबाद जिले (Aurangabad Train Accident) में आज (शुक्रवार) सुबह 15 प्रवासी मजदूर एक ट्रेन की चपेट में आ गए.

औरंगाबाद रेल हादसा : रेलवे ट्रैक पर मज़दूरों को देख लोको पायलट ने की थी ट्रेन रोकने की कोशिश, लेकिन...
औरंगाबाद दर्दनाक हादसा : रेलवे ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं. (फाइल फोटो)
  • महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में रेल हादसा
  • आज सुबह सवा पांच बजे हुआ यह हादसा
  • रेलवे ने दिए घटना की जांच के आदेश
औरंगाबाद:

महाराष्ट्र (Maharashtra Train Accident) के औरंगाबाद जिले (Aurangabad Train Accident) में आज (शुक्रवार) सुबह 15 प्रवासी मजदूर एक ट्रेन की चपेट में आ गए. बदनापुर और करमाड स्टेशन के बीच परभनी-मनमाद सेक्शन के पास यह हादसा हुआ है. 21 मजदूरों का एक समूह महाराष्ट्र से अपने घर मध्य प्रदेश जाने के लिए निकला था. वह लोग रेलवे ट्रैक के सहारे घर लौट रहे थे. भारतीय रेलवे ने जानकारी देते हुए बताया है कि मालगाड़ी के लोको पायलट ने ट्रेन को रोकने की काफी कोशिश की थी, अन्ततः मजदूर ट्रेन की चपेट में आ गए.

भारतीय रेलवे के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, 'बदनापुर और करमाड स्टेशन के बीच परभनी-मनमाद सेक्शन के पास आज तड़के कुछ मजदूरों को ट्रैक पर देखने के बाद मालगाड़ी के लोको पायलट ने ट्रेन को रोकने की कोशिश की लेकिन अन्ततः वह ट्रेन की चपेट में आ गए. घायलों को औरंगाबाद के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया. जांच के आदेश दिए गए हैं.'

बता दें कि यह हादसा आज सुबह सवा पांच बजे हुआ है. 21 में से 16 मजदूर थकान की वजह से रेल की पटरी पर ही लेट गए थे. जिसके बाद वह ट्रेन की चपेट में आ गए. हादसे में घायल हुए मजदूरों से पुलिस पूछताछ कर रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने घटना पर दुख जताया है. पीएम ने ट्वीट किया, 'महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रेल हादसे में जानमाल के नुकसान से बेहद दुखी हूं. रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल से बात कर चुका हूं और वह स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं. हर संभव मदद दी जा रही है.'

कई राज्यों ने अपने-अपने राज्यों के मजदूरों व कामगारों को वापस लाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं. यह ट्रेनें अन्य राज्यों में फंसे हुए लोगों को उनके राज्य पहुंचा रही हैं. इसके बावजूद लोगों के अपने राज्य पैदल जाने का सिलसिला नहीं थम रहा है. काफी संख्या में लोग सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर पैदल भी अपने राज्य लौट रहे हैं.

VIDEO: औरंगाबाद के पास बड़ा रेल हादसा, मजदूरों के ऊपर से गुजरी मालगाड़ी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Aurangabad Train Accident, Aurangabad Train Accident, Indian Railways, Train Incident Maharashtra, Aurangabad News, Train Accident News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com