विज्ञापन
This Article is From Nov 06, 2019

NCP ने शिवसेना से कहा- अगर BJP से नाता तोड़ दें तो तलाशा जा सकता है विकल्प

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को कहा कि अगर शिवसेना यह घोषणा कर दे कि उसने भाजपा के साथ अपना संबंध तोड़ दिया है तो महाराष्ट्र में एक राजनीतिक विकल्प बनाया जा सकता है.

Also Read in
NCP ने शिवसेना से कहा- अगर BJP से नाता तोड़ दें तो तलाशा जा सकता है विकल्प
राकांपा के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक (फाइल फोटो)
  • राकांपा ने शिवसेना से दिया न्योता
  • 'भाजपा के साथ अपना संबंध तोड़ दे तो विकल्प संभव'
  • NCP के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने कही ये बात
महाराष्ट्र:

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को कहा कि अगर शिवसेना यह घोषणा कर दे कि उसने भाजपा के साथ अपना संबंध तोड़ दिया है तो महाराष्ट्र में एक राजनीतिक विकल्प बनाया जा सकता है. राकांपा सूत्रों ने बताया कि पार्टी चाहती है कि केंद्र सरकार में शिवसेना के इकलौते मंत्री अरविंद सावंत भी इस्तीफा दे दें. महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता के बंटवारे को लेकर शिवसेना और उसके सहयोगी दल भाजपा के बीच गतिरोध बना हुआ है.

शिवसेना नेता ने मोहन भागवत को लिखा खत, कहा- ये बीजेपी नेता सिर्फ दो घंटे में सुलझा सकता है भाजपा-शिवसेना का सत्ता संघर्ष

राकांपा के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने यहां कहा, ‘‘इससे बढ़िया कुछ नहीं हो सकता अगर भाजपा शिवसेना को मुख्यमंत्री पद दे देती है लेकिन अगर भाजपा इनकार कर रही है तो एक विकल्प दिया जा सकता है. लेकिन शिवसेना को यह एलान करना होगा कि उसका भाजपा और राजग से अब कोई नाता नहीं है. इसके बाद विकल्प मुहैया कराया जा सकता है.''

राकांपा सूत्रों ने यह भी कहा कि मंगलवार सुबह शिवसेना नेतृत्व को कहा गया है कि केंद्र सरकार में शिवसेना के इकलौते मंत्री सावंत को इस्तीफा दे देना चाहिए. इसके बाद सरकार गठन के लिए नये राजनीतिक गठबंधन की संभावना को तलाशा जा सकता है. सूत्रों ने कहा, ‘सावंत को सरकार से इस्तीफा दे देना चाहिए. इसके बाद ही राकांपा अपने पत्ते खोलेगी.'

शिवसेना नेता का दावा, कहा-  गडकरी दो घंटे के अंदर दूर कर सकते हैं महाराष्ट्र का गतिरोध

महाराष्ट्र में 24 अक्टूबर को चुनाव नतीजों की घोषणा के बाद से किसी भी पार्टी या गठबंधन ने सरकार बनाने का अब तक दावा पेश नहीं किया है. इस बीच, मलिक ने यह दावा करने के लिए भाजपा नेताओं पर भी निशाना साधा कि शिवसेना के कुछ विधायक पाला बदलने के लिए भाजपा के संपर्क में हैं.

उन्होंने कहा, ‘अगर भाजपा खरीद-फरोख्त का यह खेल खेलना चाहती है तो चुनावों से पहले भाजपा में शामिल होने वाले नेता भी अब अपनी मूल पार्टियों में लौटने के लिए तैयार हैं. कुछ हमारे संपर्क में हैं, अगर भाजपा खरीद-फरोख्त शुरू करती है तो उसके पास केवल 25-30 विधायक बचेंगे.'

Video: महाराष्ट्र में शिवसेना को समर्थन से कांग्रेस का इंकार: सूत्र

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP, NCP, Shiv Sena
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com