विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2019

महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस बोले, मैं पहले ही कह चुका हूं, दूसरी बार भी मैं ही मुख्यमंत्री बनूंगा

देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि वह सिर्फ भाजपा ही नहीं बल्कि राज्य सरकार में सभी सहयोगी पार्टियों के मुख्यमंत्री हैं और उन्होंने विश्वास जताया कि दूसरी बार भी वही मुख्यमंत्री बनेंगे.

महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस बोले, मैं पहले ही कह चुका हूं, दूसरी बार भी मैं ही मुख्यमंत्री बनूंगा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि वह सिर्फ भाजपा ही नहीं बल्कि राज्य सरकार में सभी सहयोगी पार्टियों के मुख्यमंत्री हैं और उन्होंने विश्वास जताया कि दूसरी बार भी वही मुख्यमंत्री बनेंगे. मुख्यमंत्री पद भाजपा और शिवसेना दोनों में विवाद की वजह बना रहा है और दोनों पार्टियों से नेता गाहे बगाहे इस पर बोलते रहते हैं. यहां प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को उन्होंने बताया, ‘‘मैं सिर्फ भाजपा का ही नहीं बल्कि शिवसेना, आरपीआई, राष्ट्रीय समाज पक्ष (राज्य सरकार में सभी सहयोगी पार्टियों) का भी मुख्यमंत्री हूं। जनता यह निर्णय करेगी कि कौन अगला मुख्यमंत्री होगा. आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। हमारा काम ही हमारे लिये बोलेगा.''  

शिवसेना के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए देवेंद्र फडणवीस, बन गया ये रिकॉर्ड

फडणवीस ने कहा, ‘‘मैं पहले ही कह चुका हूं कि मैं ही वापसी करूंगा.'' उन्होंने कहा, ‘कुछ लोग मुख्यमंत्री पद का मुद्दा उठा रहे हैं. उनके जाल में मत फंसिए. दोनों पार्टियों में ऐसे कई लोग हैं जो अनावश्यक बोलते रहते हैं.' इस बीच शिवसेना नेता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने रविवार शाम कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर दोनों पार्टियों के बीच कोई विवाद नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘शिवसेना और भाजपा के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई विवाद नहीं है.'' हालांकि उन्होंने इस बारे में अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया. राउत ने फडणवीस के बयान पर भी टिप्पणी से इनकार कर दिया कि वह ‘‘भाजपा और शिवसेना के मुख्यमंत्री हैं'' और राज्य विधानसभा चुनाव के बाद वही इस पद पर वापसी करेंगे. 

महाराष्ट्र में सीबीएसई, आईसीएसई स्कूलों में मराठी पढ़ाना होगा अनिवार्य, बनेगा कानून

हाल ही में युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री पद के लिए शिवसेना की पसंद की बात कही गई. इसके जवाब में ठाकरे ने कहा था, ‘जनता ही फैसला करेगी कि मैं इस पद पर काबिज होने के लिये तैयार हूं या नहीं. मैं इस बारे में नहीं बात कर सकता क्योंकि यही एकमात्र चीज है जो मेरे हाथ में नहीं है.' ठाकरे उत्तर महाराष्ट्र में अपनी ‘जन आशीर्वाद' यात्रा के दौरान समाचार चैनलों को संबोधित कर रहे थे. समझा जाता है कि दोनों पार्टियां बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगी और शिवसेना के कुछ नेताओं ने भी हमेशा ‘‘सत्ता में बराबर की हिस्सेदारी'' पर जोर दिया है. उधर, फडणवीस एक अगस्त को अमरावती जिले में गुरुकुंज मोजारी से ‘महा जनादेश' यात्रा की शुरुआत करेंगे. (इनपुट-भाषा) 

वीडियो: महाराष्ट्र में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद को लेकर बीजेपी से नाराज है शिवसेना-

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Devendra Fadnavis, Maharashtra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com