मुंबई में भारी बारिश. (फाइल फोटो)
- मुंबई और गोवा में भारी बारिश की चेतावनी
- आज दिन में मुंबई में बारिश हुई.
- गोवा में भी तेज बारिश की चेतावनी.
नई दिल्ली:
मुंबई में भारी बारिश आज सुबह से हो रही है. बुधवार को स्कूलों में छुट्टी रखने के आदेश दिए गए हैं. सरकार ने यह आदेश भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर दिया है. मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों में मंगलवार दोपहर को भारी बारिश हुई और आंधी चली जिससे यातायात और ट्रेनों की आवाजाही धीमी हो गई. बारिश के कारण दृश्यता घटकर 550 मीटर से कम हो गई, मुंबई हवाई अड्डे पर करीब आधे घंटे के लिए सेवाएं रोक दी गईं और इस दौरान कुछ विमानों को नजदीकी हवाई अड्डो की तरफ भेजा गया. देर रात एयरपोर्ट को पूरी तरह से बंद भी कर दिया गया है.
पीटीआई के अनुसार देश की आर्थिक राजधानी के बोरिवली, कांदिवली, अंधेरी, भांडुप और दक्षिणी मुंबई में तेज बारिश हो रही है. बीएमसी की ओर से कहा गया है कि वह भारी बारिश से उत्पन्न होने वाली हर समस्या से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है. उनका कहना है कि हमने कई इलाकों में लोगों को पहले से सचेत कर दिया है.
हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि करीब 20 विमान प्रभावित हुए जिनमें सात को हैदराबाद, वडोदरा और अहमदाबाद हवाई अड्डे की तरफ भेजा गया. मुंबई में 29 अगस्त को 300 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गयी थी जिससे परिवहन सेवा बुरी तरह प्रभावित हो गयी और आम जनजीवन ठहर सा गया था.
मौसम विभाग ने रविवार को मुंबई और तटीय कोंकण इलाके में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की आशंका जताई थी. मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए निकाय प्रशासन और अन्य एजेंसियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है. बृहनमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि अब तब शहर के किसी हिस्से से अप्रिय घटना की खबर नहीं है. अधिकारी ने बताया, ‘‘शाम पांच बजे तक दक्षिण मुंबई में 28.71 मिमी बारिश दर्ज की गई. पूर्वी और पश्चिमी उपनगरीय इलाकों में क्रमश: 28.93 मिमी और 25.11 मिमी बारिश हुई.’’
बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने रविवार को ही मुंबई के आसपास और गोवा में अगले तीन से चार दिनों तक भारी बारिश की आशंका जताई थी. मुंबई में हालांकि रविवार को ज्यादा बारिश नहीं हुई. मंगलवार सुबह मुंबई में आसमान में बादल छाये हुये थे और दोपहर के बाद गरज और चमक के साथ भारी बारिश होने लगी.
यह भी पढ़ें : मुंबई बाढ़ : हाई कोर्ट ने कहा- प्रकृति पर नियंत्रण नहीं, लेकिन हम एक इंच भी आगे नहीं बढ़े
रविवार को भारतीय मौसम विभाग ने एक बयान में कहा, ‘‘गोवा में पिछले 24 घंटों से मानसून सक्रिय है और इसके अगले तीन से चार दिन तक जारी रहने की संभावना है.’’ राज्य के अधिकतर स्थानों पर रविवार को मध्यम बारिश हुई थी.
VIDEO: मुंबई में बारिश से बेहाल हुई थी
विभाग ने 18-19 सितंबर को गोवा के सभी जिलों के ‘कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश और छिटपुट इलाकों में अत्यंत भारी बारिश की आशंका जताई थी.’’ 19 और 20 सितंबर के लिए भी ऐसी ही चेतावनी जारी गई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Mumbai Heavy Rains