मुंबई:
मुंबई यूनिवर्सिटी के कुलपति के तौर पर नियुक्त हुए सुहास रघुनाथ पेडणेकर को बधाई देते हुए युवा सेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे ने शुक्रवार को यूनिवर्सिटी में खाली पड़े अन्य पदों पर भी नियुक्ति करने पर जोर दिया. शहर के रामनारायण रुइया कॉलेज के प्रधानाचार्य सुहास रघुनाथ पेडणेकर को शुक्रवार को मुंबई यूनिवर्सिटी का नया कुलपति नियुक्त किया गया. राज्य की सभी सरकारी यूनिवर्सिटियों के कुलाधिपति महाराष्ट्र के राज्यपाल विद्यासागर राव ने यह नियुक्ति की.
यह भी पढ़ें : राज्य चयन आयोग यूपीएससी से क्यों नहीं सीखते?
आदित्य ने एक बयान में कहा, 'मैं सुहास पेडणेकर को कुलपति बनने की बधाई देता हूं. उनकी नियुक्ति करने के लिए राज्यपाल का भी शुक्रिया करता हूं.' उन्होंने कहा, 'पूर्व कुलपति को युवा सेना के विरोध प्रदर्शन के बाद हटाया गया. नए कुलपति के कंधों पर मुंबई यूनिवर्सिटी में पैदा हुई अव्यवस्थाओं को ठीक करने समेत बहुत सी जिम्मेदारियां हैं.' आदित्य ने कहा कि युवा सेना नए कुलपति के साथ मजबूती से खड़ी है और यूनिवर्सिटी प्रशासन पर करीब से नजर रखेगी. उन्होंने कहा, 'कुलपति की नियुक्ति की ही तरह प्रति कुलपति, परीक्षा नियंत्रक और रजिस्ट्रार के रिक्त पदों पर भी नियुक्ति की जानी चाहिए.'
VIDEO : ऐसी शिक्षा व्यवस्था छात्रों से खिलवाड़
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Vice Chancellor Of Mumbai University