विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2020

AIMIM नेता वारिस पठान के बयान पर बोले देवेंद्र फडणवीस- भारत में 100 करोड़ हिंदू रहते हैं इसलिए सुरक्षित और स्वतंत्र हो

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता वारिस पठान (Waris Pathan) एक विवादित बयान देकर केंद्रीय राजनीति की धुरी में आ गए.

AIMIM नेता वारिस पठान के बयान पर बोले देवेंद्र फडणवीस- भारत में 100 करोड़ हिंदू रहते हैं इसलिए सुरक्षित और स्वतंत्र हो
देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. (फाइल फोटो)
  • वारिस पठान के बयान पर विवाद
  • AIMIM पार्टी के नेता हैं पठान
  • देवेंद्र फडणवीस ने दी नसीहत
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता वारिस पठान (Waris Pathan) एक विवादित बयान देकर केंद्रीय राजनीति की धुरी में आ गए. पठान ने एक जनसभा में कहा, 'ईंट का जवाब पत्थर से देना अब हम लोग सीख गए हैं, बस हमें एकजुट रहने की जरूरत है. वो हमें बताते हैं कि हमने अपनी महिलाओं को सामने रखा है. अरे केवल शेरनी बाहर आई हैं और आप पहले से ही पसीना बहा रहे हैं. आप समझ सकते हैं कि अगर हम सब एक साथ आए तो क्या होगा. 15 करोड़ हैं मगर 100 करोड़ पर भारी हैं. याद रख लेना.' महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने पठान के बयान की निंदा करते हुए उन्हें नसीहत दे डाली.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस, RJD से पूछा, 'क्या हिंदुस्तान को पाकिस्तान बनाना चाहते हैं?'

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'वारिस पठान ने जिस तरह का बयान दिया है, हम उसकी कड़ी निंदा करते हैं. उन्हें ये ध्यान में रखना चाहिए कि 100 करोड़ से भी ज्यादा हिंदू इस देश में रहते हैं, इसलिए देश में अल्पसंख्यक सुरक्षित और स्वतंत्र हैं. मुस्लिम देशों में अल्पसंख्यक इस तरह की बदजुबानी नहीं कर सकते. हिंदू समाज सहिष्णु है, सबको साथ लेकर चलता है लेकिन हिंदू समाज की सहिष्णुता को उसकी कमजोरी न मानें. उन्हें हिंदुओं और पूरे समाज से माफी मांगनी चाहिए.'

बताते चलें कि AIMIM नेता वारिस पठान के बयान पर राजनीति भी खूब हो रही है. महाराष्ट्र के मंत्री बालासाहेब थोराट ने शुक्रवार को कहा कि AIMIM भाजपा की 'बी टीम' है. उन्होंने कहा, 'AIMIM भाजपा की बी टीम है. वो CAA और NRC पर समाज को बांटने में असफल रहे, इसलिए इस प्रकार के बयान दे रहे हैं.' पठान के बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, 'अगर भाजपा के नेता ने ऐसा कोई बयान दे दिया होता तो आज सारे तथाकथित 'लिबरल' सड़क पर उतर जाते और पूरे देश में कोहराम मचा देते, लेकिन आज एक भी सामने नहीं आ रहा है, एक भी सवाल नहीं पूछ रहा है.' AIMIM नेता के बयान के बाद कई राज्यों में उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है.

VIDEO: AIMIM नेता वारिस पठान ने दिया विवादास्पद बयान, कहा- "100 करोड़ पर भारी पड़ेंगे 15 करोड़"

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com