विज्ञापन
This Article is From May 31, 2018

भंडारा-गोंदिया चुनाव परिणाम : NCP उम्मीदवार मधुकर कुकड़े ने BJP के नाना पटोले को हराया

महाराष्ट्र के भंडारा-गोंदिया लोकसभा सीट से एनसीपी उम्मीदवार मधुकर कुकड़े ने बीजेपी के नाना पटोले को हराया.

भंडारा-गोंदिया चुनाव परिणाम : NCP उम्मीदवार मधुकर कुकड़े ने BJP के नाना पटोले को हराया
भंडारा-गोंदिया परिणाम : बीजेपी के लिये हैं यहां पर साख की लड़ाई
मुंबई: महाराष्ट्र के भंडारा-गोंदिया लोकसभा सीट से एनसीपी उम्मीदवार मधुकर कुकड़े ने बीजेपी के नाना पटोले को हराया.
एनसीपी उम्मीदवार मधुकर कुकड़े ने नाना पटोले को 48,097 वोट से शिकस्त दी. भंडारा-गोंदिया से भाजपा सांसद नाना एफ. पटोले ने संसद और पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था तथा इस साल की शुरुआत में कांग्रेस में शामिल हो गये थे. इस वजह से इस यह सीट रिक्त हुई थी. भंडारा-गोंदिया सीट से 18 प्रत्याशी मैदान में थे.

शिवसेना ने एक बार फिर साधा मोदी सरकार पर निशाना, ईवीएम की इससे की तुलना

2014 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पटोले ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल को शिकस्त दी थी. भाजपा में रहने के दौरान पटोले ने किसानों की समस्याओं के मुद्दे पर खुलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व भाजपा की आलोचना की थी और कहा था कि यह सभी चुनाव से पहले किए गए वादों से पलट गए हैं. पटोले ने कहा कि वह बतौत कांग्रेस उम्मीदवार अगले लोकसभा चुनाव में उसी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं. 

वीडियो : कुछ जगहों पर दोबारा हुई वोटिंग


भंडारा-गोंदिया लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा सीटें आती हैं. हेमंत पटेल को उम्मीदवार बनाया है. जबकि एनसीपी ने कांग्रेस के समर्थन सेएनसीपी ने मधुकर कुकडे को टिकट दिया है. बीजेपी के लिये यह चुनाव जीतना बहुत जरूरी है क्योंकि नाना पटोले ने किसानों के मुद्दे पर बीजेपी से इस्तीफा दिया था. अगर बीजेपी यहां से हारती है तो पूरे देश में किसानों को लेकर गलत संदेश जाएगा. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhandara Gondiya By Election Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com