Minor Girl Rape and Conversion: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पिपराई थाना क्षेत्र में एक साथ तीन नाबालिग बच्चियों के साथ रेप और उनका मतांतरण कराया गया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोप है कि पहले एक नाबालिग को फंसाया और रेप किया. फिर उसका मतांतरण किया. ऐसा ही पैटर्न आरोपी के दो दोस्तों ने पीड़िता की दो नाबालिग सहेलियों के साथ अपनाया.
दरअसल, एक महिला ने पिपराई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया कि 7 नवंबर 2025 को उनकी 17 साल की बेटी को भोपाल का रहने वाला अल्तामश खान बहला-फुसलाकर पिपरई रेलवे स्टेशन से ट्रेन से भोपाल ले गया और धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लिया. आरोपी ने उसके साथ भोपाल में अपने घर पर ही उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए.
महिला ने शिकायत में क्या कहा
शिकायत में यह भी बताया कि बेटी की सहेलियों के साथ भी ऐसा ही किया गया, जिनकी उम्र सिर्फ 15 और 15 साल है. वह भोपाल की रहने वाली हैं. उनके साथ भोपाल के जिंसी निवासी आहत शेख और अरहान अली ने भी उनका रेप किया और मतांतरण कराया. तीनों आरोपी आपस में घनिष्ठ दोस्त हैं. आरोप है कि नाबालिगों का ब्रेनवॉश कराया और बुर्का पहनाया. पिपरई थाना पुलिस ने गंभीर धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
ऐसे हुआ खुलासा
इसका खुलासा तब हुआ, जब तीनों नाबालिग भोपाल से पिपराई ट्रेन में यात्रा कर रही थीं. उस दिन उसी ट्रेन में एक पिपरई का भी शख्स यात्रा कर रहा था. जब उसने देखा कि लड़कियां यात्रा तो बिना बुर्का के कर रही थीं, लेकिन जैसे ही वीडियो कॉल आता तो बुर्का पहन लेतीं. उसे जब यह संदिग्ध लगा तो उनसे बातचीत की. फिर मतांतरण का खुलासा हुआ. उसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं तक मामला पहुंचा, फिर उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाला कि वह ट्रेन से उतर किस घर पहुंची हैं. फिर उन्होंने पहचान उनके परिजनों को इस बारे में बताया. इसके बाद उन्होंने परिजनों के साथ सुबह थाने कार्रवाई के लिए आवेदन दिया. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें रवाना कर दीं हैं.
पुलिस ने क्या कहा
SDOP विवेक शर्मा ने बताया कि पिपराई की रहने वाली एक महिला अपनी नाबालिग बेटी और उसकी दो नाबालिग सहेलियों के साथ थाने पहुंची. उसने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी अपने मामा के घर रहती थी. 14 अप्रैल को जब वह अपनी दो सहेलियों के साथ घर आई तो उसने बुर्का पहना हुआ था. जब उससे इस बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि भोपाल के रहने वाले अल्तामश खान ने लगभग 4 महीने पहले उसके साथ रेप किया था और उसका धर्म परिवर्तन करवाकर उससे शादी कर ली थी. इसी तरह, अल्तमश के दो दोस्तों आहान खान और आहत शेख ने भी उसकी दो सहेलियों के साथ भी वैसा ही किया था. रेप करने के साथ उनका भी धर्म परिवर्तन करवाया. इस संबंध में पिपराई थाने में एक मामला दर्ज किया गया है, जिसमें SC/ST एक्ट, बलात्कार और धार्मिक स्वतंत्रता से संबंधित आरोप शामिल हैं. आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं. जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें- नासिक में 'धुरंधर' पुलिस! सफाईकर्मी बनकर 40 दिन तक TCS में तैनात रहीं महिला अधिकारी, सिंडिकेट का किया भंडाफोड
ये भी पढ़ें- कहां छिपी है नासिक TCS कर्मचारी निदा खान? मिल गई लोकेशन; ऑफिस में बुर्का पहनना सिखाती थी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं