विज्ञापन

कहां छिपी है नासिक TCS कर्मचारी निदा खान? मिल गई लोकेशन; ऑफिस में बुर्का पहनना सिखाती थी

Nashik TCS Case: नासिक में जिन 9 लोगों पर एफआईआर दर्ज है, उनमें निदा खान का नाम भी शामिल है. अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार कए जा चुके हैं लेकिन निदा फरार है. SIT उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.

कहां छिपी है नासिक TCS कर्मचारी निदा खान? मिल गई लोकेशन; ऑफिस में बुर्का पहनना सिखाती थी
फरार है नासिक TCS की कर्मचारी निदा खान.
  • नासिक TCS में जबरन धर्मांतरण, यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैं, जिसमें कर्मचारी निदा खान शामिल हैं
  • आरोपी निदा खान फरार होकर मुंबई में छिपी है और उसके परिवार का दावा है कि वह गर्भवती है
  • खुलासा हुआ है कि निदा खान ऑफिस की अन्य महिला कर्मचारियों को बुर्का पहनना सिखाती थी
मुंबई:

नासिक की टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के ऑफिस में जबरन धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न के खुलासे से सब हिले हुए हैं. हैरानी इस बात की है कि कंपनी की कर्मचारी तक इस काम में साथ दे रही थी. मामला उजागर होते ही गाज गिरने के डर से निदा खान फरार हो गई है. अब उनकी लोकेशन पता चल गई है. फरार आरोपी निदा खान फिलहाल मुंबई में छिपी हुई है. उसके परिवार का कहना है कि वह प्रेग्नेंट है.

कोर्ट से राहत की गुहार लगा रही निदा खान

निदा खान की लीगल टीम ने गुरुवार को अदालत से राहत की गुहार लगाई थी. निदा खान की स्वास्थ्य स्थिति को उसकी अग्रिम जमानत याचिका में एक अहम कारक के रूप में पेश किया जा सकता है. वर्कप्लेस पर शिकायतों को दबाने से संबंधित जांच में उसका नाम सबसे ऊपर बना हुआ है. इस बीच उसके परिवार के प्रेग्नेंसी वाले खुलासे से चल रही कानूनी कार्रवाई में एक नया मानवीय पहलू जुड़ गया है.

विशेष जांच दल निदाल खान को हिरासत में लेने की कोशिश में जुटी हुई है. इस बीच अधिकारी निदा के प्रेग्नेंट होने वाले दावों की पुष्टि आधिकारिक चिकित्सा चैनलों के माध्यम से कर सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Wikimedia Commons

ऑफिस में बुर्का पहनना सिखाती थी निदा खान

टीसीएम मामले में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. इस बीच सबसे ज्यादा ध्यान अगर कोई खींच रहा है तो वो है निदा खान. बताया जा रहा है कि ऑफिस में उसकी छवि दबंग महिला की थी. इसी वजह से लोग उससे डरते थे. वह दफ्तर में महिलाओं को इस्लामी परंपरा के मुताबिक, कपड़े पहनने सिखाती थी. एक महिला कर्मचारी के मिताबिक निदा ये भी बताती थी कि बुर्का कैसे पहना जाता है. निदा की भूमिका कंपनी में सिर्फ एक कर्मचारी  तक ही सीमित नहीं थी. वह उन आरोपी टीम लीडर्स के साथ खड़ी रहती थी, जिन पर कर्मचारियों पर जबरन धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न के लिए दबाव बनाने का आरोप है. 

Latest and Breaking News on NDTV

निदा की तलाश में SIT कर रही छापेमारी

नासिक में जिन 9 लोगों पर एफआईआर दर्ज है, उनमें निदा खान का नाम भी शामिल है. अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार कए जा चुके हैं लेकिन निदा फरार है. SIT उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. अब पता चला है कि वह मुंबई में छिपी है. FIR में कहा गया है कि निदा खान ऑफिस के कर्मचारियों को टारगेट करने वाले वॉट्सऐप ग्रुप में निदा खान भी शामिल थी. शिकायत करने पर वह कहती कि ये सब तो होता रहता है. कर्मचारियों पर जबरन नमाज पढ़ने और नॉनवेज खाने का दबाब भी बनाया जाता था. पुलिस को अब निदा खान की तलाश है. 

ये भी पढ़ें-साड़ी-बिंदी का उड़ता था मजाक, रुद्राक्ष पहनने वाला बना इस्लाम का मुरीद... TCS की एक्‍स इंप्‍लॉय का NDTV पर खुलासा

लेखक के बारे में
img
श्वेता गुप्ता
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nashik TCS Case, Nashik TCS HR Nida Khan, Nashik TCS Police Operation, Nida Khan On Fatwas Against Her, Maharashtra News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com