विज्ञापन

3 साल 11 माह की जानवी सोनी का कमाल, शिव तांडव स्तोत्र से तीन इंटरनेशनल रिकॉर्ड किए अपने नाम

Jhanvi Soni World Record Shiv Tandav Stotra: रतलाम की 3 वर्ष 11 माह की जानवी सोनी ने शिव तांडव स्तोत्र का पाठ कर लंदन बुक सहित तीन इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया. पढ़िए पूरी खबर.

3 साल 11 माह की जानवी सोनी का कमाल, शिव तांडव स्तोत्र से तीन इंटरनेशनल रिकॉर्ड किए अपने नाम
नन्हीं जानवी सोनी ने बनाया इतिहास, तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड

Shiv Tandav Stotra World Record: रतलाम शहर की नन्हीं प्रतिभा जानवी सोनी ने एक बार फिर अपनी असाधारण स्मरण शक्ति और भक्ति भाव से देश‑विदेश में पहचान बनाई है. महज 3 वर्ष 11 माह की उम्र में जानवी ने शिव तांडव स्तोत्र का भावपूर्ण और प्रभावशाली पाठ मात्र 2 मिनट 50 सेकंड में पूरा कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है. इस उपलब्धि के साथ जानवी का नाम एक साथ लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, वेव वर्ल्ड रिकॉर्ड और यूनाइटेड किंगडम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है. इतनी कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करना पूरे रतलाम और प्रदेश के लिए गर्व की बात है.

शिव तांडव स्तोत्र से रचा नया कीर्तिमान

जानवी सोनी ने बेहद सटीक उच्चारण और भाव के साथ शिव तांडव स्तोत्र का पाठ कर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. रिकॉर्ड बुक ने उसकी उम्र, समय और पाठ की शुद्धता को ध्यान में रखते हुए यह उपलब्धि मान्य की.

World Record: रतलाम की बेटी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

World Record: रतलाम की बेटी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

पहले भी बना चुकी है विश्व रिकॉर्ड

बताया जाता है कि जानवी इससे पहले भी रिकॉर्ड बना चुकी है. करीब छह माह पूर्व उसने मात्र 2 मिनट 40 सेकंड में हनुमान चालीसा का पाठ कर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया था. अब शिव तांडव स्तोत्र के साथ यह उसकी दूसरी बड़ी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि है.

Jhanvi Soni World Record Shiv Tandav Stotra: केंद्रीय मंत्री के साथ जाह्नवी

Jhanvi Soni World Record Shiv Tandav Stotra: केंद्रीय मंत्री के साथ जाह्नवी

केंद्रीय मंत्री और उपमुख्यमंत्री ने किया सम्मान

जानवी की इस उपलब्धि पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उससे मुलाकात कर उसकी प्रतिभा की सराहना की और आशीर्वाद दिया. वहीं मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भी जानवी से भेंट कर उसे नगद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया.

परिवार का सहयोग बना सफलता की नींव

जानवी के माता‑पिता का कहना है कि बचपन से ही उसकी रुचि धार्मिक स्तोत्रों में रही है. नियमित अभ्यास और पारिवारिक सहयोग के चलते इतनी कम उम्र में वह बड़े रिकॉर्ड बना पा रही है. जानवी की सफलता से रतलाम शहर में खुशी और गर्व का माहौल है. शहरवासियों ने नन्हीं बालिका को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं और उसकी प्रतिभा को प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत बताया है.

यह भी पढ़ें : वेस्ट टू बेस्ट माॅडल : बस्तर के जंगल से निकली कैफीन फ्री हर्बल कॉफी, युवा उद्यमी विशाल हालदार का अनोखा नवाचार

यह भी पढ़ें : शुभेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री, CM मोहन यादव ने दी बधाई; कहा- एक नई विकास यात्रा...

यह भी पढ़ें : बरगी क्रूज हादसे के बाद नावों पर रोक; ग्वारीघाट-भेड़ाघाट में सैकड़ों परिवारों की रोज़ी-रोटी पर संकट

यह भी पढ़ें : MP के भेरूंदा से PMGSY-IV और PM-JANMAN का राष्ट्रीय शुभारंभ; 18 हजार 907 करोड़ से ग्रामीण कनेक्टिविटी की सौगात

लेखक के बारे में
img
साजिद खान
reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jhanvi Soni World Record, Ratlam News, World Record, Shiv Tandav Stotra, Hanuman Chalisa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com