विज्ञापन

NEET UG 2026 से पहले सख्ती पर विवाद: छुट्टियां रद्द होने पर भोपाल में मेडिकल छात्रों का विरोध, पुलिस सख्त

NEET UG 2026: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में NEET UG 2026 से पहले मेडिकल छात्रों व जूनियर डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द. जूडा ने फैसले को अनुचित बताते हुए जताया विरोध. पढ़िए पूरी खबर.

NEET UG 2026 से पहले सख्ती पर विवाद: छुट्टियां रद्द होने पर भोपाल में मेडिकल छात्रों का विरोध, पुलिस सख्त
NEET UG 2026 से पहले भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का विरोध (File Photo)

NEET UG 2026: 3 मई को होने जा रही NEET‑UG 2026 परीक्षा से पहले ही नया विवाद खड़ा हो गया है. भोपाल में प्रशासन की सख्ती को लेकर मेडिकल छात्रों और जूनियर डॉक्टरों में नाराजगी देखने को मिल रही है. नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के निर्देशों के बाद 2 और 3 मई को मेडिकल कॉलेजों के छात्रों और जूनियर डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल में इस आदेश के खिलाफ जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने विरोध जताया है. डॉक्टरों का कहना है कि यह फैसला सभी मेडिकल छात्रों को संदेह की नजर से देखने जैसा है, जो उचित नहीं है.

NMC के निर्देश से रद्द हुई छुट्टियां

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि NEET‑UG परीक्षा से पहले 2 और 3 मई को किसी भी मेडिकल छात्र या जूनियर डॉक्टर को छुट्टी नहीं दी जाएगी. इसी के तहत भोपाल के गांधी चिकित्सा महाविद्यालय में छुट्टियां रद्द कर दी गईं.

NEET UG 2026: जूनियर डॉक्टर क्यों कर रहे हैं विरोध?

NEET UG 2026: जूनियर डॉक्टर क्यों कर रहे हैं विरोध?

जूडा का विरोध, फैसले पर उठे सवाल

गांधी मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने आदेश का विरोध किया है. जूडा के उपाध्यक्ष डॉ. यशवीर गुर्जर ने कहा कि इस तरह के आदेश से ऐसा संदेश जाता है मानो सभी मेडिकल छात्र सॉल्वर गैंग से जुड़े हों. उन्होंने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता जरूरी है, लेकिन नीतियां संतुलित होनी चाहिए.

पिछले विवादों के चलते बढ़ी सख्ती

पिछले कुछ वर्षों में NEET परीक्षा पेपर लीक और सॉल्वर गैंग के मामलों के कारण विवादों में रही है. इन्हीं घटनाओं की रोकथाम के लिए इस बार प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि इससे व्यवस्था प्रभावित होगी.

3 मई को 33 केंद्रों पर परीक्षा

NEET‑UG 2026 परीक्षा 3 मई को भोपाल के 33 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी. सुबह 11 से 1:30 बजे तक ही प्रवेश मिलेगा. इस बार साइबर कमांडो भी निगरानी करेंगे.

अभ्यर्थियों के लिए सख्त निर्देश

परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड, पासपोर्ट व पोस्टकार्ड साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा. हल्के कपड़े पहनने और प्रतिबंधित सामग्री न लाने की सलाह दी गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से एक दिन पहले अपने केंद्र का निरीक्षण कर लें और एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों का पालन करें. परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित सामग्री ले जाना पूरी तरह वर्जित रहेगा. हल्के कपड़े और सैंडल पहनकर आने की सलाह दी गई है, जबकि काला बॉल पेन केंद्र पर ही उपलब्ध कराया जाएगा.

पुलिस की ऐसी है तैयारी

भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि "इस साल होने वाली NEET परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक तैयारी की है. भोपाल के 33 परीक्षा केंद्रों पर करीब 450 से 500 पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी. सभी एग्जामिनेशन हॉल में सीसीटीवी कैमरों से कड़ी निगरानी रखी जाएगी. इसके साथ‑साथ सोशल मीडिया पर अफवाहों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है. साइबर सेल की टीमें लगातार मॉनिटरिंग करेंगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई होगी. अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज की जाएगी. डीजीपी कैलाश मकवाना ने इस संबंध में बैठक कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं."

यह भी पढ़ें : NEET UG Exam: एमपी हाईकोर्ट के आदेश को NTA ने किया चैलेंज, अगले आदेश तक परीक्षा पर रोक

यह भी पढ़ें : दो बच्चे और बुजुर्ग मां है; नौकरी गई अब क्या करूं? NDTV से बरगी क्रूज पायलट ने हादसे को लेकर क्या कुछ कहा

यह भी पढ़ें : पुणे में 4 साल की बच्ची से दरिंदगी व हत्या, CM फडणवीस बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस, लाेगों में गुस्सा

यह भी पढ़ें : इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर; पहले चरण का भूमिपूजन, CM मोहन ने कहा- किसानों को मिलेगा इस योजना का लाभ

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com