विज्ञापन

PM मोदी की अपील का असर: 'मैडम विधायक' Car छोड़ साइकिल पर सवार होकर पहुंचीं दफ्तर, तो EV पर आईं महापौर

Kandwa MLA Kanchan Tanve: रोजाना कार से दादा दरबार दर्शन करने पहुंचने वाली विधायक तनवे बुधवार की सुबह अपने आवास से साइकिल चलाकर दादा दरबार पहुंचीं. विधायक का साइकिल पर दरबार पहुंचना लोगों के लिए कौतूहल का विषय बन गया. दर्शन के बाद विधायक कंचन तनवे ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में देशवासियों से ईंधन बचत की अपील की थी. उसी अपील से प्रेरित होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है.

PM मोदी की अपील का असर: 'मैडम विधायक' Car छोड़ साइकिल पर सवार होकर पहुंचीं दफ्तर, तो EV पर आईं महापौर
PM मोदी की अपील का असर: 'मैडम विधायक' Car छोड़ साइकिल पर सवार होकर पहुंचीं दफ्तर, तो  EV पर आई महापौर
nishant Mosammad Sidiquie

Oil Crisis in India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की बचत वाली अपील का असर अब जमीन भी दिखने लगा है. इस अपील के बाद खंडवा विधायक कंचन तन्वे ( Kanchan Tanve) ने बुधवार को पूरा दिन साइकिल से अपने काम करने का निर्णय लिया. वहीं, खंडवा महापौर अमृता अमर ने अपना पेट्रोल वाहन छोड़ कर ईवी वाहन से पार्टी की बैठक में पहुंची . खंडवा बीजेपी जिला अध्यक्ष ने भी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि या तो ईवी वाहन से पार्टी कार्यक्रमों में आए या फिर एक वाहन में ज्यादा से ज्यादा लोग सफर करें, ताकि पेट्रोल-डीजल की बचत कर PM मोदी के देश हित में की गई अपील को है सार्थक कर सकें.

रोजाना कार से दादा दरबार दर्शन करने पहुंचने वाली विधायक तनवे बुधवार की सुबह अपने आवास से साइकिल चलाकर दादा दरबार पहुंचीं. विधायक का साइकिल पर दरबार पहुंचना लोगों के लिए कौतूहल का विषय बन गया. दर्शन के बाद विधायक कंचन तनवे ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में देशवासियों से ईंधन बचत की अपील की थी. उसी अपील से प्रेरित होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है. “हम जनप्रतिनिधि हैं, इसलिए बदलाव की शुरुआत हमें खुद से करनी होगी. मैंने प्रण लिया है कि अब हफ्ते में एक दिन साइकिल या इलेक्ट्रिक बाइक से ही दादा दरबार दर्शन करने आऊंगी. इससे पेट्रोल डीजल की बचत होगी और पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा”.

'साइकिल चलाना सेहत के लिए भी है फायदेमंद'

उन्होंने आगे कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम और विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ने वाले बोझ को देखते हुए हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी. यदि हर व्यक्ति सप्ताह में एक दिन भी निजी वाहन का उपयोग न करे, तो देश में करोड़ों लीटर ईंधन की बचत संभव है. विधायक ने बताया कि साइकिल चलाने से न केवल ईंधन बचेगा, बल्कि स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा. “आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में व्यायाम का समय नहीं मिल पाता. ऐसे में साइकिल चलाना सेहत के लिए भी बेहतरीन विकल्प है”.

महापौर भी ई वाहन से उतरी मैदान में

इस तरह प्रधानमंत्री की अपील के बाद खंडवा महापौर अमृता अमर यादव अपनी पेट्रोल वाली गाड़ी छोड़कर इलेक्ट्रिक कार से पार्टी कार्यालय पहुंची. जहां उन्होंने बैठक में हिस्सा लिया. महापौर के साथ ही उनकी गाड़ी में जिला अध्यक्ष भी बैठे नजर आए. महापौर अमृता अमर यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील के बाद हम सभी उस पर अमल करने की कोशिश कर रहे हैं. हमने पेट्रोल वाहन छोड़ कर अब ईवी वाहन को अपना लिया है. साथ ही घर पर भी सोलर एनर्जी से ही इसे चर्च भी कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- Bhopal Brutality Case: भोपाल में मुस्लिम युवक से बर्बरता मामले में 7 पर FIR, 2 गिरफ्तार; शहर में सुरक्षा सख्त

वहीं जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने कहा कि हम पीएम मोदी की नई अपील के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से भी अपील कर रहे हैं कि कम से कम वाहन का उपयोग करें. जरूरत हो तो ईवी वाहन चलाई या एक वाहन में ज्यादा लोग सवार होकर चले.

यह भी पढ़ें- मिलावटी डेयरी प्रोडक्ट विदेश भेजने पर शिकंजा, कंपनी और MD किशन मोदी के खिलाफ ED की चार्जशीट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com