Gunfire Shot: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां अवैध मुरम खुदाई को लेकर हुए विवाद में गोली चलने से सरपंच की भाई की मौत हो गई. खबर में पेंच यह है कि सरपंच के भाई की मौत की वजह हॉर्ट अटैक बताई जा रही है, क्योंकि कथित रूप से गोली अपने निशाने से चूक गई थी और पूर्व सरपंच के छोटे भाई को गोली लगी ही नहीं, लेकिन पूर्व सरपंच ने थाने में दर्ज शिकायत में भाई की हत्या का आरोप लगाया है.
ये भी पढ़ें-'मुस्लिम बन जाओ, वरना वीडियो वायरल कर दूंगा', शादीशुदा महिला की खौफनाक आपबीती!
मुरम डालने को लेकर हुए विवाद के बाद दबंगों ने गोली चला दी
रिपोर्ट के मुताबिक इलाके में नया ढाबा बनाने वाले दबंगों ने सामने से निकल रहे मुरम के ट्रैक्टर को रोककर ढाबे के सामने मुरम डालने को कहा, लेकिन ट्रैक्टर चला रहे मृतक ने विवाद के बाद अपने परिजनों को बुला लिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और देर रात चले घमासान के बीच दंबगों ने बंदूक निकल ली और मृतक की ओर निशाना लेते हुए गोली चला दी. गोली की आवाज को आधार बनाकर जमीन पर बेसुध पड़े छोटे भाई की मौत को पूर्व सरपंच ने हत्या करार दिया.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
भाई की मौत से आहट पूर्व सरपंच ने दर्ज कराया हत्या का केस
भाई की मौत से आहत पूर्व सरपंच अनिल यादव ने पुलिस थाने में दबंगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया और भाई की हत्या के लिए दबंगों को जिम्मेदार बताया. वहीं, विरोधी पक्ष का दावा है कि पूर्व सरपंच के छोटे भाई चंद्रभान यादव को गोली नहीं लगी, बल्कि गोली उसके कान के बगल से निकल गई. उनका दावा है कि गोली चलने की दहशत से मृतक नीचे गिर गया. जमीन पर बेसुध मिले मृतक को अस्पताल के डाक्टरों ने बाद में मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें-Driver Less Car: लुढ़कते हुए अचानक नहर में समा गई पार्किंग में खड़ी कार, चौंका देगा सीसीटीवी वीडियो
अब मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पोस्ट मार्टम रिपोर्ट का इंतजार
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने कहा कि शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि पूर्व सरपंच के छोटे की मौत का कारण हार्ट अटैक है. एसपी ने कहा कि पीड़ित पक्ष की शंका का समाधान के लिए मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पीएम रिपोर्ट में खुलासा होगा कि मौत की असल वजह क्या है. फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.
ये भी पढ़ें-Woman Shot: महिला ने छेड़खानी का किया विरोध में आरोपी मार दी गोली, फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं