विज्ञापन

छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस को मिला नया नेतृत्व, विधायक संगीता सिन्हा को बनाया प्रभारी अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस को लंबे इंतजार के बाद नया नेतृत्व मिल गया है. संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रभारी अध्यक्ष बनाया गया है. दिल्ली हाईकमान के इस फैसले को संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस को मिला नया नेतृत्व, विधायक संगीता सिन्हा को बनाया प्रभारी अध्यक्ष

Congress Women Leadership Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक अहम बदलाव देखने को मिला है. लंबे समय से नए नेतृत्व के इंतजार में चल रही छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस को आखिरकार नई कमान मिल गई है. संजारी बालोद से विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रभारी अध्यक्ष बनाया गया है. दिल्ली हाईकमान के इस फैसले को संगठन को मजबूती देने और महिलाओं को फिर से सक्रिय मंच देने के रूप में देखा जा रहा है.

एसके साहू की रिपोर्ट...

दिल्ली हाईकमान के फैसले से संगठन में हलचल

ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की ओर से आदेश जारी होते ही प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई. इस पद के लिए कई वरिष्ठ महिला नेताओं के नाम चर्चा में थे, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने संगीता सिन्हा पर भरोसा जताया. माना जा रहा है कि उनका जमीनी जुड़ाव और मुखर अंदाज संगठन के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

नेतृत्व के अभाव से जूझ रहा था संगठन

इससे पहले फूलोदेवी नेताम के सक्रिय राजनीति से हटने के बाद महिला कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर खालीपन महसूस किया जा रहा था. कई मुद्दों पर संगठन की आवाज कमजोर होती नजर आ रही थी. ऐसे हालात में संगीता सिन्हा की नियुक्ति को महिला कांग्रेस में नई जान फूंकने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.

जमीनी नेता के तौर पर संगीता सिन्हा की पहचान

संगीता सिन्हा को एक सक्रिय और जमीन से जुड़ी नेता माना जाता है. वे कई बार महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर खुलकर सामने आती रही हैं. पार्टी को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में महिला कांग्रेस फिर से मजबूत भूमिका में दिखेगी और संगठन को नई दिशा मिलेगी.

महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर आक्रामक रुख के संकेत

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए संगीता सिन्हा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया. साथ ही उन्होंने संकेत दिए कि महिला आरक्षण, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, शोषण और लगातार महिलाओं के लापता होने जैसे मुद्दों को लेकर महिला कांग्रेस सड़क से सदन तक आवाज उठाएगी.

भाजपा के महिला आरक्षण दावे पर जमीनी लड़ाई की तैयारी

संगीता सिन्हा ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी भाजपा को घेरने की बात कही. उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों के अनुसार महिला कांग्रेस जमीनी स्तर पर संघर्ष करेगी और महिलाओं के हक से जुड़े हर मुद्दे पर मजबूती से खड़ी नजर आएगी.

लेखक के बारे में
img
धीरज आव्हाड़
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhattisgarh Mahila Congress, Sangeeta Sinha Appointment, Congress Women Leadership India, Mahila Congress Latest News, Chhattisgarh Congress Politics, Women Reservation Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com