विज्ञापन
This Article is From Mar 08, 2019

लोकसभा चुनाव : राहुल गांधी की अमेठी में जब स्मृति ईरानी ने सबको चौंका दिया था

मतगणना के दिन इस सीट पर एक मौका ऐसा भी आया जब स्मृति ईरानी ने सबको चौंकाते हुए राहुल गांधी को पीछे छोड़ दिया था. स्थानीय बीजेपी नेताओं का दावा है कि अगर इस सीट पर एक पीएम मोदी की दो-तीन सभाएं होती तो नतीजा कुछ और होता.

लोकसभा चुनाव : राहुल गांधी की अमेठी में जब स्मृति ईरानी ने सबको चौंका दिया था
अमेठी में राहुल गांधी के खिलाफ स्मृति ईरानी का लड़ना तय माना जा रहा है
  • अमेठी से राहुल गांधी का लड़ना तय
  • रायबरेली से लड़ेंगी सोनिया गांधी
  • स्मृति ईरानी बीजेपी से आ सकती हैं
नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने 15 उम्मीदवारों  की लिस्ट जारी कर दी है. रायबरेली से कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का चुनाव लड़ना तय हो गया है. अमेठी से राहुल गांधी चौथी बार चुनाव लड़ेंगे. साल 2014 का चुनाव भी राहुल गांधी  ने मोदी लहर में यहीं से जीता था. हालांकि बीजेपी से लड़ने आईं स्मृति ईरानी ने ठीकठाक टक्कर दी थी. बड़े जोरशोर से लड़ने आए आम आदमी पार्टी के नेता डॉ. कुमार विश्वास यहां चौथे नंबर रहे. जबकि बीएसपी प्रत्याशी धर्मेन्द्र तीसरे नंबर थे. इस चुनाव में राहुल गांधी को 408651 वोट मिले थे वहीं बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी को 300748 वोट मिले थे. कुमार विश्वास को मात्र 25 हजार और बीएसपी को 57716 वोट मिले थे. मतगणना के दिन इस सीट पर एक मौका ऐसा भी आया जब स्मृति ईरानी ने सबको चौंकाते हुए राहुल गांधी को पीछे छोड़ दिया था. स्थानीय बीजेपी नेताओं का दावा है कि अगर इस सीट पर एक पीएम मोदी की दो-तीन सभाएं होती तो नतीजा कुछ और होता. हालांकि चुनाव के बाद भी हारने वाले प्रत्याशियों में स्मृति ईरानी सबसे अमेठी बीते 5 सालों में सबसे ज्यादा सक्रिय रही हैं और उन्होंने अमेठी में केंद्र सरकार की कई योजनाएं अपनी देखरेख में चालू करवाई हैं. फरवरी में ही पीएम मोदी ने अमेठी के कोरवा के क्लाशिनिकोव राइफल का प्लांट का शिलान्यास किया है. यहां पर रूस की मदद से एके-203 राइफलों का निर्माण किया जाएगा. 

राहुल गांधी ने पीएम पर लगाया आरोप तो बिफरीं स्मृति ईरानी, कहा- आपने अमेठी में शिलान्यास नहीं सत्यानाश किया

PM मोदी के 'मेड इन अमेठी' पर राहुल का पलटवार- आपको शर्म नहीं आती, 2010 में मैंने किया था ऑर्डनेंस फैक्ट्री का शिलान्यास

सवाल इस बात का है कि क्या इस बार अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को बीजेपी कड़ी टक्कर दे पाएगी. अमेठी में राइफल प्लांट का शिलान्या करने के बाद आयोजित जनसभा में पीएम मोदी ने संकेत दिए थे कि अमेठी में स्मृति ईरानी ही यहां से चुनाव लड़ेंगे क्योंकि उनके किए गए कामों की तारीफ की थी. वहीं समाजवादी पार्टी और बीएसपी गठबंधन ने रायबरेली और अमेठी में प्रत्याशी न उतारने का फैसला किया है. वहीं देखने वाली बात यह होगी कि क्या आम आदमी पार्टी इस बार कोई प्रत्याशी उतारेगी या नहीं. दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए एक तरह से पूरी तरह आतुर को कांग्रेस ने झटका दिया है. कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने के बाद ऐलान किया कि पार्टी आम आदमी पार्टी से कोई समझौता नहीं करेगी.  

अमेठी में गरजे पीएम मोदी​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Loksabha Election 2019, Amethi News, Rahul Gandhi Vs Smriti Irani, Loksabha Polls 2009
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com