विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2017

रघुराम राजन की किताब आएगी अगले महीने, पहले भी लिख चुके हैं दो बुक

राजन ने सितंबर 2013 में जब गवर्नर के रूप में कार्यभार संभाला तो रुपया लगातार गिर रहा था, मुद्रास्फीति ऊंची थी, चालू खाते का घाटा बड़ा था जबकि विदेशी मुद्रा भंडार में कमी आ रही थी.

Also Read in
रघुराम राजन की किताब आएगी अगले महीने, पहले भी लिख चुके हैं दो बुक
रघुराम राजन
भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व और चर्चित गवर्नर रघुराम राजन के आलेखों तथा भाषणों पर आधारित किताब अगले महीने बाजार में आएगी. प्रकाशन संस्थान हार्परकोलिंस इंडिया द्वारा प्रकाशित यह किताब 'आई डू व्हाट आई डू: ऑन रिफार्म, रेटोरिक एंड रिसोल्व' चार सितंबर को बिक्री के लिए उपलब्ध होगी.

किताब में रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में राजन के आलेखों तथा भाषणों को शामिल किया गया है. अपनी इस किताब में राजन ने सहिष्णुता तथा राजनीतिक आजादी तथा संपन्नता के बीच संबंध जैसे मुद्दों पर बात बात की है.
उल्लेखनीय है कि राजन ने सितंबर 2013 में जब गवर्नर के रूप में कार्यभार संभाला तो रुपया लगातार गिर रहा था, मुद्रास्फीति ऊंची थी, चालू खाते का घाटा बड़ा था जबकि विदेशी मुद्रा भंडार में कमी आ रही थी. राजन इससे पहले भी दो किताबें लिख चुके हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raghuram Rajan, Raghuram Rajan Book, Raghuram Rajan As RBI Governor, I Do What I Do
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com