कई लोग घूमने-फिरने के काफी शौकीन होते हैं. कई ऐसे लोग होते हैं, जो समय-समय पर कहीं न कहीं ट्रैवल करने के लिए निकल ही पड़ते हैं. वहीं, प्लान जब बीच ट्रिप का हो तो क्या कहना. बीच (Beach) पर जाना किसे पसंद नहीं होता. अगर आप भी बीच ट्रिप (Beach Trip) का प्लान कर रहे हैं तो उसके लिए सही आउटफिट चुनना आपके लिए बेहद जरूरी है. बीच पर घूमने जाने के लिए आउटफिट ऐसा होना चाहिए, जिसमें आप कंफर्टेबर रहें और कांफिडेंट भी दिखें. अगर आप अपने आउटफिट में कंफर्टेबल नहीं हैं तो सही तरीके से ना तो आप बीच पर एंजॉय कर पाएंगे और ना ही अपने दोस्त, परिवार या हमसफर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर पाएंगे. आज हम आपको कुछ एक्ट्रेसस के बारे में बताएंगे, जिन्होंने हाल ही में बीच ट्रिप किया हो, जिनसे आप ले पाएंगी आउटफिट (Outfit) आइडिया.
इन एक्ट्रेसस की आउटफिट से ले सकती हैं आइडिया
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सारा अली खान (Sara Ali Khan)
सारा अली खान ने अभी कुछ समय पहले ही मालदीव और फिर लद्दाख में छुट्टियां एंजॉय किया. व्हाइट और ब्लू रंग की बिकिनी पहनी सारा समुद्र की लहरों को एंजॉय करती दिखाई दीं. खुले बाल और फ्लेयर्ड श्रग काफी अच्छा लग रहा है.
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor)
जाह्नवी कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने इस बीच लुक शेयर किया है, जिसमें वह नीले शिमर आउटफिट में नजर आ रही है. वैसे तो यह बीच ड्रेस बेहद खूबसूरत और क्लासिक है, लेकिन दिन में बीच पर पहनने के लिए काफी ब्राइट है.
परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)
बॉलीवुड की क्यूट एंक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की ये तस्वीर मालदीव की है, जहां वे वेकेशन एंजॉय करती नजर आ रहीं हैं. बता दें कि हाल ही में परिणीति ने इस आउटफिट में फोटो शेयर की है. अगर आप बीच पर रिकलाइनर पर बैठ कर एंजॉय करना चाहती हैं तो परिणीति (Parineeti Chopra) की इस ड्रेस से आइडिया ले सकती हैं.
पूजा बत्रा (Pooja Batra)
बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बत्रा (Pooja Batra) भले ही सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती है. पूजा अक्सर ही अपनी ग्लैमरस और स्टनिंग तस्वीरें और वर्कआउट वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंटस शेयर करती रहती हैं.
दिशा परमार (Disha Parmar)
दिशा परमार की ये फोटोज उनके मालदीव वेकेशन की हैं, जहां उन्होंने पिंक बिकिनी पहने फोटो शेयर की है. इस तस्वीर में दिशा बेहद हॉट और क्लासी लग रही हैं. बिकिनी के ऊपर से ये उनका व्हाइट फ्लावर प्रिंटेड लॉन्ग श्रग ने लुक में चार चांद लगा दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं