Celebrity Fashion: जान्हवी कपूर बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिनके स्टाइल के भी लोग फैन हैं. इंडियन हो या वेस्टर्न जान्हवी (Janhvi Kapoor) अपने हर लुक से बिजलियां गिराती हैं. वैसे तो दीवा का हर लुक लाजवाब है लेकिन उनके बीच लुक (Beach Look) की बात ही अलग है. जान्हवी कपूर जब समंदर किनारे स्विमसूट पहने खूबसूरत अंदाज में नजर आती हैं तो फैंस के होश उड़ जाते हैं. आप भी इस क्रिसमस या न्यू ईयर बीच वेकेशन की प्लानिंग कर रही हैं तो जान्हवी कपूर के बीच लुक्स आपके लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन बन सकते हैं.
जान्हवी कपूर की तस्वीर को देखकर उनसे नजरें हटाना किसी के लिए भी मुश्किल होगा. अपने इस फ्लोरल मोनोकिनी लुक में दीवा बेहद स्टनिंग लग रही हैं. वन पीस मल्टीकलर्ड स्विमसूट (Swimsuit) पहने हुए जान्हवी इस तस्वीर में बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं. इस स्विमसूट में डीप वी नेकलाइन, हाल्टर स्ट्रैप, थाई-हाई लेग कट-आउट और बॉडीकॉन फिटिंग है. अपने इस स्विमसूट के साथ जान्हवी ने मैचिंग हैट को पेयर किया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नियॉन शेड्स कभी भी ट्रेंड से बाहर नहीं हो सकते.जान्हवी कपूर का ये बीच लुक देखकर तो यही कहा जा सकता है. इस फोटो में जान्हवी का नियॉन ग्रीन स्विमसूट बेहद स्टाइलिश लग रही हैं. पतली सी स्ट्रिप वाला यह मैचिंग स्विमसूट पहने हुए जान्हवी नजर आ रही हैं. एक्सेसरीज में इयररिंग्स और विदाउट मेकअप लुक (Makeup Look) के साथ दीवा ने अपने इस लुक को कंप्लीट किया है.
अपने इस लुक में जान्हवी ने डेनिम बॉटम के साथ बिकिनी को पेयर किया है. जान्हवी ने फिरोजी कलर का रिब्ड स्विम टॉप पहना हुआ है जिसमें बैक टाई स्ट्रैप, एक प्लंजिंग नेकलाइन और एक मिड्रिफ-बारिंग हेम है. किसी भी वेकेशन (Vacation) के लिए यह एक परफेक्ट लुक बन सकता है.
फ्लोरल प्रिंट (Floral Print) इन दिनों सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं. यही वजह है कि जान्हवी ने अपने इस बीच लुक को फ्लोरल प्रिंट स्विमसूट से और भी ज्यादा ग्लैमरस बना दिया है. इस लुक के लिए दीवा ने फ्लोरल ब्रालेट और मैचिंग सारंग पहना हुआ है.
वॉटरबेबी बनी हुई जान्हवी इस तस्वीर में फ्लोरल येलो कलर का स्विमसूट पहने दिखाई दे रही हैं. हाल्टर नेक स्विमसूट में जान्हवी कपूर बेहद अलग नजर आ रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं